पुलिस को शुभेंदु अधिकारी का ऑर्डर- अवैध शराब और ड्रग्स के खिलाफ 2 सप्ताह तक चलायें स्पेशल एंटी-ड्रग्स अभियान

WB Anti Drug Drive: बारुईपुर कांड के बाद मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने पश्चिम बंगाल में अवैध शराब और मादक पदार्थों के खिलाफ 2 सप्ताह तक राज्यव्यापी विशेष अभियान चलाने का आदेश दिया है. जानिए, इस कड़े कदम के प्रशासनिक मायने.

WB Anti Drug Drive: दक्षिण 24 परगना जिले के बारुईपुर में नाबालिग के साथ हुए जघन्य अपराध की पृष्ठभूमि में पश्चिम बंगाल सरकार ने राज्य में अवैध शराब के अड्डों और नशीले पदार्थों के कारोबार को समूल नष्ट करने का आदेश पुलिस को दिया है. मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने शनिवार को राज्य पुलिस और विशेष कार्य बल (STF) को पूरे पश्चिम बंगाल में अवैध शराब, गांजा, चरस और अन्य मादक पदार्थों के खिलाफ अगले 2 हफ्तों तक गहन और व्यापक विशेष अभियान (Special Anti-Drug Drive) चलाने का सख्त निर्देश दिया है.

सामाजिक अपराध की जड़ पर प्रहार

बारुईपुर में पीड़ित परिवार और स्थानीय निवासियों से मुलाकात के बाद मुख्यमंत्री ने कहा कि इलाके में चल रहे अवैध शराब के ठेके और नशीले पदार्थों के अड्डे ही असामाजिक गतिविधियों और गंभीर अपराधों की मुख्य वजह बन रहे हैं. उन्होंने कहा कि सामाजिक प्रदूषण फैलाने वाले इन अड्डों को गांव-गांव और कस्बों से पूरी तरह उखाड़ फेंकना सरकार की प्राथमिकता है.

ये भी पढ़ें: मादक पदार्थों की तस्करी मामले में 4 लोगों को हुई थी 10 साल की सजा, हाईकोर्ट ने किया रिहा, जानें पूरा मामला

पुलिस और एसटीएफ को मिले 3 निर्देश

  1. सघन तलाशी और छापेमारी : राज्य पुलिस की स्पेशल टास्क फोर्स (STF) और स्थानीय पुलिस को रेलवे स्टेशनों, बस अड्डों, तटीय क्षेत्रों और सीमावर्ती इलाकों में दैनिक आधार पर रेकी और छापेमारी करने का आदेश दिया गया है.
  2. अवैध ठिकानों पर बुलडोजर एक्शन : गांवों और शहरों में अवैध रूप से चल रही देशी-विदेशी शराब की भट्ठियों और गांजा बिक्री के ठिकानों को तुरंत ध्वस्त किया जायेगा.
  3. अपराधियों में खौफ का संदेश : मुख्यमंत्री ने स्पष्ट शब्दों में कहा कि राज्य में आम जनता नहीं, बल्कि अपराधी और दुष्कर्मी के मन में कानून का खौफ होना चाहिए.

ये भी पढ़ें: ट्रेनों से बंगाल आ रहे कैश और ड्रग्स पर RPF की पैनी नजर, अब तक 12 करोड़ से ज्यादा के माल जब्त, 102 गिरफ्तार

नये पुलिस इन्फ्रास्ट्रक्चर की शुरुआत

अभियान के साथ ही मुख्यमंत्री ने सूर्यपुर क्षेत्र में नये पुलिस चौकी का उद्घाटन भी किया, ताकि प्रभावित इलाकों में पुलिस की गश्त और निगरानी बढ़ायी जा सके. राज्य प्रशासन का मानना है कि इस 2 सप्ताह के विशेष अभियान से नशीले पदार्थों की अवैध सप्लाई चेन पर करारी चोट पहुंचेगी और राज्य में कानून-व्यवस्था की स्थिति को और अधिक सुदृढ़ बनाया जा सकेगा.


प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Mithilesh Jha

मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 32 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >