उत्तम कुमार के नाम पर कोलकाता में बनेगा संस्थान, आज रखी जायेगी आधारशिला

पश्चिम बंगाल सरकार बांग्ला फिल्मों के दिग्गज अभिनेता उत्तम कुमार की जन्मशती को भव्य तरीके से मनायेगी. कोलकाता में उनके नाम पर एक संस्थान की स्थापना की जायेगी और पूरे साल विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किये जायेंगे. शुभेंदु अधिकारी ने खुद किया ऐलान.

Suvendu Adhikari on Uttam Kumar Centenary Celebrations: पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने बांग्ला फिल्मों के दिग्गज अभिनेता उत्तम कुमार को श्रद्धांजलि दी. इस अवसर पर उन्होंने कहा कि राज्य सरकार महानायक की जन्मशती को साल भर विभिन्न कार्यक्रमों के साथ मनायेगी. मुख्यमंत्री ने कहा कि कोलकाता में उत्तम कुमार के नाम पर एक संस्थान की स्थापना होगी. शुक्रवार सुबह इसकी आधारशिला रखी जायेगी.

शुभेंदु के साथ प्रसेनजीत, देव और जीत ने महानायक को दी श्रद्धांजलि

मुंख्यमंत्री ने टॉलीगंज में रंजीत मलिक, प्रसेनजीत चटर्जी, देव और जीत समेत अन्य अभिनेताओं के साथ उत्तम कुमार की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित की. उन्होंने कहा कि यह आयोजन कुछ दिनों तक चलने वाले औपचारिक कार्यक्रमों तक सीमित नहीं रहेगा.

उत्तम कुमार की जयंती को श्यामा प्रसाद जितना ही महत्व : शुभेंदु

चीफ मिनिस्टर शुभेंदु अधिकारी ने बृहस्पतिवार को कहा कि सरकार इसे भारतीय जनसंघ के संस्थापक श्यामा प्रसाद मुखर्जी की 125वीं जयंती समारोह जितना ही महत्व देगी. उन्होंने फिल्म जगत के दिग्गज की 100वीं जयंती पर जुटी भीड़ की ओर इशारा करते हुए कहा- उत्तम कुमार को श्रद्धांजलि देने के लिए लोग खुद आये हैं. मुझे उनकी विरासत का प्रमाण देने की जरूरत नहीं है.

ये भी पढ़ें: उत्तम कुमार की जन्म शताब्दी पर बंगाल सरकार ने बनायी विशेष समिति, शुभेंदु अधिकारी मुख्य संरक्षक

उत्तम कुमार के नाम पर बने संस्थानों का होगा नवीनीकरण और पुनर्निर्माण

मुख्यमंत्री ने कहा कि समारोहों के तहत, राज्य भर में उत्तम कुमार के नाम पर बने संस्थानों का नवीनीकरण और पुनर्निर्माण का काम किया जायेगा. उन्होंने कहा- कोलकाता नगर निगम के उत्तम मंच का नवीनीकरण किया जायेगा. अभिनेता प्रसनजीत चटर्जी की मदद से राज्यभर में उत्तम कुमार की प्रतिमाओं की तस्वीरें एकत्र की जा रही हैं.

मन की बात में पीएम मोदी 5 मिनट तक उत्तम कुमार पर बोले

मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने बताया कि केंद्र सरकार भी उत्तम कुमार की जन्मशती के अवसर पर उनकी तस्वीर वाला एक स्मारक सिक्का और एक डाक टिकट जारी करेगी. अधिकारी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 30 अगस्त को अपने रेडियो कार्यक्रम ‘मन की बात’ में करीब 5 मिनट तक उत्तम कुमार के बारे में बात की थी. सोशल मीडिया पर एक पोस्ट के जरिये अभिनेता को श्रद्धांजलि भी दी.

ये भी पढ़ें: अभिनेता उत्तम कुमार का जन्मशताब्दी मनायेगी बंगाल सरकार, बोले शुभेंदु अधिकारी- महानायक के नाम पर बनेगा 'फिल्म केंद्र'

शुभेंदु ने उत्तम कुमार को बताया ‘निर्विवाद महानायक’

मुख्यमंत्री ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट में उत्तम कुमार को ‘निर्विवाद महानायक’ बताते हुए कहा कि उनकी ‘बेमिसाल अभिनय की प्रतिभा, सदाबहार आकर्षण और पर्दे पर उनकी सहज मौजूदगी’ ने सिनेमा को फिर से परिभाषित किया. कलाकारों की पीढ़ियों के लिए नये मानक स्थापित किये.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By मिथिलेश झा

मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में लंबा अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं.

अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है.

वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं.

भौगोलिक विशेषज्ञता : वर्तमान में उनका फोकस पश्चिम बंगाल है. उन्होंने झारखंड, छत्तीसगढ़ और ओडिशा की खबरों पर भी काम किया है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है.

मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :-

राज्य की राजनीति और शासन : वर्पतमान में श्चिम बंगाल की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज.

सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग.

जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित रिपोर्टिंग.

डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है.

विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर पत्रकारिता, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव और तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >