बंगाल में मंत्रियों के विभाग फाइनल, लिस्ट लेकर आज शाम दिल्ली जायेंगे शुभेंदु अधिकारी

Suvendu Adhikari: तारकेश्वर में अपने कार्यक्रम पूरे करने के बाद मुख्यमंत्री सीधे कोलकाता हवाई अड्डे के लिए रवाना होंगे और वहां से नयी दिल्ली के लिए उड़ान भरेंगे.

कोलकाता से पूनम कुंदन झा की रिपोर्ट

Suvendu Adhikari: कोलकाता. मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी नवनियुक्त मंत्रियों के बीच विभागों के बंटवारे से पहले मंगलवार की शाम को नयी दिल्ली के लिए रवाना होंगे. राज्य सचिवालय से यह जानकारी मिली है. इससे एक दिन पहले सोमवार को पहले मंत्रिमंडल के विस्तार के तहत 35 विधायकों ने मंत्री पद की शपथ ली थी. राज्य सरकार ने अब तक विधायकों के बीच विभागों के बंटवारे की घोषणा नहीं की है, जिससे महत्वपूर्ण विभागों के संभावित आवंटन को लेकर राजनीतिक उत्सुकता बढ़ गयी है. राज्य सरकार की बुधवार को मंत्रिमंडल की बैठक होनी है, जिसमें मंत्रियों के विभागों की घोषणा होने की संभावना है.

अमित शाह से हो सकती है मुलाकात

बताया जा रहा है कि मुख्यमंत्री अपने दौरे में भाजपा के अध्यक्ष नितिन नबीन और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह सहित कई वरिष्ठ भाजपा नेताओं से मुलाकात कर सकते हैं. बैठक में मंत्रियों के विभागों को अंतिम रूप देने सहित संगठनात्मक और प्रशासनिक मुद्दों पर चर्चा होने की संभावना है. मुख्यमंत्री के राष्ट्रीय राजधानी में एक विशेष बैठक में शामिल होने की भी संभावना है. हालांकि बैठक का विवरण अब तक सार्वजनिक नहीं किया गया है.

पश्चिम बंगाल की अन्य महत्वपूर्ण खबरों को पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

प्रधानमंत्री के बंगाल प्रवास की समीक्षा

वह हुगली जिले के तारकेश्वर जायेंगे, जहां वह प्रसिद्ध शिव मंदिर में पूजा-अर्चना करेंगे और जिला अधिकारियों के साथ प्रशासनिक समीक्षा बैठक करेंगे. तारकेश्वर में मुख्यमंत्री के कार्यक्रमों के दौरान राज्य में 20 जून को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रस्तावित दौरे की तैयारियों पर भी चर्चा होने की संभावना है. प्रधानमंत्री के प्रस्तावित कार्यक्रमों से संबंधित प्रशासनिक व्यवस्थाओं की समीक्षा की जा रही है. मुख्यमंत्री अपनी यात्रा के दौरान अधिकारियों के साथ व्यवस्था और सुरक्षा संबंधी पहलुओं पर चर्चा कर सकते हैं.

Also Read: TMC में टूट की आशंका के बीच शमिक भट्टाचार्य का आया बयान, कर दिया सबकुछ क्लीयर

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Ashish Jha

डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में 10 वर्षों का अनुभव. लगातार कुछ अलग और बेहतर करने के साथ हर दिन कुछ न कुछ सीखने की कोशिश. वर्तमान में बंगाल में कार्यरत. बंगाल की सामाजिक-राजनीतिक नब्ज को टटोलने के लिए प्रयासरत. देश-विदेश की घटनाओं और किस्से-कहानियों में विशेष रुचि. डिजिटल मीडिया के नए ट्रेंड्स, टूल्स और नैरेटिव स्टाइल्स को सीखने की चाहत.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >