शुभेंदु अधिकारी ने पेश किया सरकार बनाने का दावा, कहा- बंगाल से डर का युग खत्म, अब न्याय होगा

Suvendu Adhikari First Speech as CM Elect: बंगाल के मनोनीत सीएम शुभेंदु अधिकारी ने विधायक दल की बैठक में भ्रष्टाचार और महिला अत्याचारों की जांच के लिए आयोग बनाने का एलान किया है. उन्होंने कहा कि बंगाल में डर का युग खत्म हो गया है और अब केंद्र-राज्य मिलकर सोनार बांग्ला बनायेंगे.

Suvendu Adhikari First Speech as CM Elect: पश्चिम बंगाल के मनोनीत मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने शुक्रवार को राजभवन जाकर सरकार बनाने का दावा पेश किया. उन्होंने राज्य की जनता को एक नये और भयमुक्त बंगाल का भरोसा दिया है. भाजपा विधायक दल का नेता चुने जाने के बाद अपने पहले औपचारिक संबोधन में शुभेंदु ने स्पष्ट किया कि उनकी सरकार ‘प्रतिशोध’ की नहीं, ‘परिवर्तन’ की राजनीति करेगी.

भ्रष्टाचार और महिलाओं पर अत्याचार की जांच करेगा आयोग

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की मौजूदगी में शुभेंदु ने ऐलान किया कि तृणमूल कांग्रेस (TMC) के शासनकाल में हुए भ्रष्टाचार और महिलाओं पर हुए अत्याचारों की जांच के लिए एक रिटायर्ड जज की अध्यक्षता में आयोग बनाया जायेगा.

‘मैं’ नहीं ‘हम’ का चलेगा शासन, सामूहिक नेतृत्व पर जोर

शुभेंदु अधिकारी ने अपने संबोधन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विजन को आगे रखते हुए सरकार की रूपरेखा पेश की. उन्होंने कहा- यह सरकार ‘मैं’ नहीं, बल्कि ‘हम’ के सिद्धांत पर चलेगी. भाजपा की पहली सरकार सामूहिक नेतृत्व का उदाहरण पेश करेगी.

इसे भी पढ़ें : शुभेंदु अधिकारी पश्चिम बंगाल में भाजपा के पहले मुख्यमंत्री बनेंगे, विधायकों ने चुना अपना नेता, अमित शाह ने की घोषणा

बंगाल से खत्म हो गया डर का माहौल : अधिकारी

उन्होंने जोर देकर कहा कि बंगाल में अब डर का माहौल खत्म हो गया है और राज्य अब ‘भरोसे’ के दौर में प्रवेश कर चुका है. जैसा कि पीएम मोदी ने कहा था, जनता का विश्वास ही हमारी सबसे बड़ी पूंजी है.

बंगाल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

घोषणापत्र ही गीता-कुरान : सीएम इलेक्ट

भाजपा के संकल्प पत्र का जिक्र करते हुए सीएम इलेक्ट शुभेंदु अधिकारी ने वादा किया कि चुनाव के दौरान किये गये हर एक वादे को चरणबद्ध तरीके से पूरा किया जायेगा.

भ्रष्टाचार और अत्याचार पर सर्जिकल स्ट्राइक की तैयारी

नवनिर्वाचित मुख्यमंत्री ने पिछली सरकार के दौरान हुई गड़बड़ियों पर कड़ी कार्रवाई के संकेत दिये. जांच आयोग, महिलाओं को न्याय और केंद्र-राज्य समन्वय पर अधिकारी ने जो बातें कहीं, वे इस प्रकार हैं.

  • जांच आयोग का गठन : एक सेवानिवृत्त न्यायाधीश की अध्यक्षता में आयोग बनेगा, जो भ्रष्टाचार के सभी मामलों की फाइलें खोलेगा.
  • महिलाओं को न्याय : महिलाओं के खिलाफ हुए अपराधों की विशेष जांच होगी और दोषियों को कानून के दायरे में लाकर सख्त सजा दिलायी जायेगी.
  • केंद्र-राज्य समन्वय : उन्होंने कहा कि बंगाल के पुनर्निर्माण के लिए राज्य सरकार केंद्र के साथ कंधे से कंधा मिलाकर काम करेगी, ताकि लोगों की आकांक्षाओं को पूरा किया जा सके.

इसे भी पढ़ें : ममता बनर्जी को धूल चटाने के बाद शुभेंदु अधिकारी का 60 फीसदी वोट और 100 साल तक सरकार का दावा

Suvendu Adhikari First Speech as CM Elect: 60 फीसदी वोट शेयर का लक्ष्य

शुभेंदु अधिकारी ने केवल सरकार चलाने की बात नहीं की, बल्कि भाजपा के भविष्य को लेकर भी बड़ा विजन रखा. उन्होंने कहा कि सकारात्मक शासन के जरिये वे अगले चुनाव तक 60 प्रतिशत से अधिक लोगों का विश्वास जीतने का लक्ष्य लेकर चलेंगे. इससे पहले, अमित शाह ने औपचारिक रूप से उनके नाम की घोषणा की और बताया कि 8 प्रस्ताव मिले थे और सभी में केवल शुभेंदु अधिकारी का ही नाम था.

9 मई को ब्रिगेड में होगा ऐतिहासिक शपथ ग्रहण समारोह

शनिवार को ब्रिगेड परेड ग्राउंड में होने वाला शपथ ग्रहण समारोह ऐतिहासिक होगा. शुभेंदु अधिकारी शनिवार को बंगाल के नौवें मुख्यमंत्री के रूप में शपथ लेंगे. इस दौरान पीएम मोदी, अमित शाह समेत भाजपा शासित राज्यों के कई मुख्यमंत्री और दिग्गज नेता मौजूद रहेंगे.

इसे भी पढ़ें

बंगाल की राजनीति के ‘गेमचेंजर’ हैं शुभेंदु अधिकारी? नंदीग्राम के नायक से ममता बनर्जी को ललकारने तक, जानें 5 अनकहे सच

शुभेंदु अधिकारी ने कैसे ममता बनर्जी को हराकर पूरे बंगाल को कर दिया भगवामय, पढ़ें जायंट किलर के उदय की पूरी कहानी

अमित शाह का ममता बनर्जी पर बड़ा तंज, कहा- शुभेंदु दा ने घर में घुसकर हराया, विपक्ष की ‘शेरनी’ अब ‘भीगी बिल्ली’

भाजपा में ही है असली लोकतंत्र, मुख्यमंत्री चुने जाने के बाद शुभेंदु अधिकारी का पहला बयान, टीएमसी पर साधा निशाना

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Mithilesh Jha

मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 30 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >