हादसे में छात्रा का कटा हाथ

छात्रा कूकूड़ाहाटी हाई स्कूल में कक्षा आठ की छात्रा है. शनिवार की सुबह वह अपनी साइकिल से स्कूल जा रही थी, तभी एक ट्रक ने उसे धक्का मार दिया.

हल्दिया. घर से स्कूल जाने के दौरान हुए सड़क हादसे में एक छात्रा का दायां हाथ कट गया. घटना शनिवार को सूताहाट थाना अंतर्गत कूकूड़ाहाटी बाजार इलाके में हुई. घायल छात्रा का नाम मौसूमी मिस्त्री (14) है. हादसे के बाद पुलिस ने ग्रीन कॉरिडोर के जरिये गंभीर रूप से घायल छात्रा को अस्पताल पहुंचाया. सूत्रों के अनुसार, छात्रा कूकूड़ाहाटी हाई स्कूल में कक्षा आठ की छात्रा है. शनिवार की सुबह वह अपनी साइकिल से स्कूल जा रही थी, तभी एक ट्रक ने उसे धक्का मार दिया. हादसे में उसका दायां हाथ कट गया. पहले उसे हल्दिया सब-डिविजनल हॉस्पिटल ले जाया गया, जहां उसकी गंभीर हालत के मद्देनजर उसे ताम्रलिप्त मेडिकल कॉलेज व अस्पताल में स्थानांतरित कर दिया गया. पुलिस द्वारा ग्रीन कॉरिडोर के जरिये छात्रा को उक्त अस्पताल ले जाया गया. उसके इलाज के लिए ऑर्थोपेडिक सर्जन डॉ शिवशंकर दे के नेतृत्व में चिकित्सकों की एक विशेष मेडिकल टीम गठित की गयी है. शनिवार को छात्रा की सर्जरी हुई. पुलिस ने ट्रक को जब्त कर लिया है. बताया जा रहा है कि छात्रा के माता-पिता काम के सिलसिले मेंं केरल में रहते हैं. घर पर मौसूमी अपने भाई व दादा-दादी के साथ रहती है. स्थानीय ग्राम पंचायत के सदस्य अपूर्व कालसा ने कहा कि छात्रा के इलाज के लिए प्रशासन की ओर से पूरी मदद की जायेगी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >