कोलकाता बुक फेयर के दौरान सरकारी बसों की स्पेशल सर्विस

इंटरनेशनल कोलकाता बुक फेयर का उद्घाटन गुरुवार को हो गया. पुस्तक मेला तीन फरवरी तक चलेगा.

कोलकाता. इंटरनेशनल कोलकाता बुक फेयर का उद्घाटन गुरुवार को हो गया. पुस्तक मेला तीन फरवरी तक चलेगा. बुक फेयर के दौरान बड़ी संख्या में पुस्तक प्रेमियों की भीड़ को देखते हुए परिवहन विभाग ने स्पेशल सरकारी बस सेवा चलाने का फैसला किया है. मिली जानकारी के अनुसार, स्टेट ट्रांसपोर्ट कॉरपोरेशन शुक्रवार, 23 जनवरी से तीन फरवरी तक विशेष बस सेवाएं संचालित करेगा. बुक फेयर छुट्टियों के दिनों में दोपहर 12 बजे से रात नौ बजे तक खुला रहेगा. इसे ध्यान में रखते हुए परिवहन विभाग ने स्पेशल बस सेवाओं को रात 10 बजे तक चलाने का निर्णय लिया है. दोपहर एक बजे से रात 10 बजे तक कोलकाता के विभिन्न रूट्स पर सरकारी बसें बुक फेयर परिसर के पास स्थित बस स्टैंड से चलायी जायेंगी. करुणामयी बस स्टैंड के अलावा, अलग-अलग रूट की बसें पहले की तरह मयूख भवन के सामने से भी संचालित होंगी. इसके साथ ही परिवहन विभाग ने बुक फेयर के अवसर पर इएम बाइपास से गुजरने वाले सभी प्रमुख रूट्स पर बसों की संख्या बढ़ाने का फैसला किया है. इन रूट्स में एसी-12, एसी-9बी, एसी-37, एस-21, एसटी-6 सहित कई अन्य बस सेवाएं शामिल हैं.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Akhilesh kumar singh

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >