झपटमारों ने महिला को ट्रेन से दिया धक्का, दो अरेस्ट

पश्चिम बंगाल के पूर्व मेदिनीपुर जिले में कोलाघाट के पास रविवार को एक महिला यात्री को झपटमारों ने हावड़ा-पुरी धौली एक्सप्रेस से उस समय धक्का दे दिया

कोलकाता. पश्चिम बंगाल के पूर्व मेदिनीपुर जिले में कोलाघाट के पास रविवार को एक महिला यात्री को झपटमारों ने हावड़ा-पुरी धौली एक्सप्रेस से उस समय धक्का दे दिया, जब वह झपटमारी का विरोध कर रही थी. इस घटना में महिला गंभीर रूप से घायल हो गयी है. जिले के एक पुलिस अधिकारी ने यह जानकारी दी. अधिकारी ने बताया कि बाद में ग्रामीणों ने दो झपटमारों को पकड़ कर राजकीय रेल पुलिस (जीआरपी) के हवाले कर दिया. अधिकारी ने पीड़िता सरमा हाजरा के परिजनों और स्थानीय निवासियों के हवाले से बताया कि उन्होंने गले की चेन खींचने की कोशिश कर रहे दो झपटमारों का विरोध किया, जिससे नाराज होकर उन्होंने हाजरा को चलती ट्रेन से धक्का दे दिया. अधिकारी ने बताया कि घटना के समय ट्रेन की गति धीमी थी, इसलिए दोनों झपटमार ट्रेन से कूद गये. उन्होंने बताया कि हाजरा पटरी के किनारे गिर गयीं और मदद के लिए चिल्लाने लगीं. अधिकारियों ने बताया कि स्थानीय ग्रामीण मौके पर पहुंचे और उन्हें बचाया, साथ ही दो आरोपियों को भी पकड़ लिया, जिनकी पिटायी करने के बाद रेल पुलिस को सौंप दिया गया. कोलकाता के बेहला निवासी 45-वर्षीय हाजरा को पहले खड़गपुर रेलवे अस्पताल ले जाया गया और बाद में कोलकाता के एक अस्पताल में स्थानांतरित कर दिया गया, क्योंकि उसके एक हाथ में गंभीर चोटें आयी थीं.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Sandip tiwari

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >