नारायणगढ़ : तृणमूल विधायक को पार्टी कार्यकर्तओं ने ही खदेड़ा

पश्चिम मेदिनीपुर जिले के नारायणगढ़ विधानसभा क्षेत्र के कसबा इलाके में उस समय तनाव की स्थिति बन गयी, जब तृणमूल कांग्रेस के विधायक सूर्य अट्ट को तृणमूल कर्मियों और स्थानीय लोगों ने ‘गो बैक’ और ‘चोर’ के नारे लगाकर खदेड़ दिया.

खड़गपुर.

पश्चिम मेदिनीपुर जिले के नारायणगढ़ विधानसभा क्षेत्र के कसबा इलाके में उस समय तनाव की स्थिति बन गयी, जब तृणमूल कांग्रेस के विधायक सूर्य अट्ट को तृणमूल कर्मियों और स्थानीय लोगों ने ‘गो बैक’ और ‘चोर’ के नारे लगाकर खदेड़ दिया. घटना के बाद कुछ देर के लिए इलाके का माहौल उग्र हो गया. जानकारी के अनुसार, विधायक सूर्य अट्ट कसबा इलाके में जनसंपर्क अभियान पर पहुंचे थे, इसी दौरान स्थानीय ग्रामीणों और पार्टी कर्मियों ने उन्हें देखते ही उनके खिलाफ नारेबाजी शुरू कर दी. नारेबाजी बढ़ने से स्थिति तनावपूर्ण हो गयी. हालात बिगड़ते देख पुलिस ने हस्तक्षेप कर किसी तरह विधायक को भीड़ से बाहर निकाला, जिसके बाद नाराज विधायक वहां से लौट गये. इलाके के लोगों का आरोप है कि विधायक बनने के बाद सूर्य अट्ट न तो कभी क्षेत्र में नजर आये और न ही किसी तरह का विकास कार्य किया. ग्रामीणों का कहना है कि अब चुनाव नजदीक आने पर वे केवल वोट बैंक मजबूत करने के लिए इलाके में पहुंचे हैं. इस घटना को लेकर राजनीतिक बयानबाजी भी शुरू हो गयी है. भाजपा नेता शंकर गुच्छाइत ने आरोप लगाया कि भाजपा पहले से ही कहती आ रही है कि तृणमूल नेताओं के लिए कटमनी ही राजनीतिक धर्म बन चुका है. उन्होंने कहा कि अब जनता भी यही बात कह रही है और इसी कारण विधायक को इलाके से खदेड़ा गया. हालांकि, इस पूरे मामले पर इलाके के तृणमूल नेताओं ने चुप्पी साध रखी है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By BIJAY KUMAR

BIJAY KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >