अमित शाह के बंगाल दौरे के विरोध में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष के नेतृत्व में प्रदर्शन

बुधवार को प्रदेश कांग्रेस द्वारा केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के बंगाल दौरे के विरोध में प्रदर्शन किया गया. कॉलेज स्ट्रीट में आयोजित विरोध प्रदर्शन का नेतृत्व प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष शुभंकर सरकार ने किया.

कोलकाता.

बुधवार को प्रदेश कांग्रेस द्वारा केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के बंगाल दौरे के विरोध में प्रदर्शन किया गया. कॉलेज स्ट्रीट में आयोजित विरोध प्रदर्शन का नेतृत्व प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष शुभंकर सरकार ने किया. इस दौरान प्रदर्शनकारियों ने अमित शाह वापस जाओ के नारे लगाते हुए गृहमंत्री के बंगाल दौरे का विरोध किया. जब अमित शाह का काफिला कॉलेज स्ट्रीट स्थित कोलकाता विश्वविद्यालय के पास से गुजर रहा था, तभी शुभंकर सरकार और पार्टी कार्यकर्ता सड़क पर आ गये और नारेबाजी करने लगे. हालांकि प्रदर्शनकारियों को पुलिस ने काफिले से काफी पहले ही रोक दिया. अचानक विरोध प्रदर्शन के कारण वहां अफरातफरी मच गयी.

बताते हैं कि कांग्रेस का प्रदर्शन ओडिशा में बंगाली प्रवासी मजदूर की हत्या और देशभर में बांग्ला भाषियों को किये जा रहे परेशान पर गृह मंत्री की चुप्पी के विरोध में किया गया. प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष शुभंकर सरकार का कहना है कि ओडिशा में डबल इंजन की सरकार भी ओडिशा में मारे गये बंगाली प्रवासी मजदूर ज्वेल राणा की जान नहीं बचा सकी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Bijay kumar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >