मालदा कांड में अब तक 47 हिरासत में, एनआइए ने दर्ज कि कुल 12 एफआईआर

SIR in Bengal: मालदा जिले में सात न्यायिक अधिकारियों को बंधक बनाने के मामले में एनआईए ने कई एंगल से जाचं शुरू कर दी है. मालदा हिंसा मामले में साजिश व नेटवर्क की जांच चल रही है.

SIR in Bengal: कोलकाता. एसआइआर प्रक्रिया के तहत नाम हटाये जाने के विरोध में मालदा में हुई हिंसा और सात न्यायिक अधिकारियों को बंधक बनाये जाने के मामले की जांच कर रहे राष्ट्रीय अन्वेषण अभिकरण (एनआइए) ने गिरफ्तार 47 आरोपियों को अपनी हिरासत में लेने के लिए अदालत का रुख किया है. एनआइए इन आरोपियों से सीधे पूछताछ कर पूरे मामले की साजिश और इसमें शामिल नेटवर्क का पता लगाने की तैयारी में है.

12 एफआइआर दर्ज

इस मामले में पहले ही 12 एफआइआर दर्ज की जा चुकी हैं. सभी आरोपियों को मालदा की मुख्य न्यायिक अदालत द्वारा न्यायिक हिरासत में भेजा गया था. जांच एजेंसी के अनुसार, आरोपियों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की कई गंभीर धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है. इनमें हत्या के प्रयास, अवैध जमावड़ा, सरकारी कर्मचारियों को बंधक बनाना, उन पर हमला करना, सरकारी कार्य में बाधा डालना, सरकारी संपत्ति को नुकसान पहुंचाना, आपराधिक धमकी देना और लंबे समय तक राष्ट्रीय राजमार्ग जाम करने जैसे आरोप शामिल हैं.

पश्चिम बंगाल की अन्य महत्वपूर्ण खबरों को पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

घंटों बनाया गया था बंधक

पिछले सप्ताह मालदा में एसआइआर के विरोध में भड़की हिंसा के दौरान सात न्यायिक अधिकारियों, जिनमें महिलाएं भी शामिल थीं, को घंटों तक बीडीओ कार्यालय में घेरकर रखा गया था. बाद में उन्हें सुरक्षित निकाला गया, हालांकि रास्ते में भी उन पर हमले की शिकायत सामने आयी थी.

Also Read: बंगाल में मुस्लिम वोटरों से अधिक कटे गये हिंदू वोटरों के नाम, SIR पर तृणमूल कांग्रेस का नया खुलासा

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Ashish Jha

डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में 10 वर्षों का अनुभव. लगातार कुछ अलग और बेहतर करने के साथ हर दिन कुछ न कुछ सीखने की कोशिश. वर्तमान में बंगाल में कार्यरत. बंगाल की सामाजिक-राजनीतिक नब्ज को टटोलने के लिए प्रयासरत. देश-विदेश की घटनाओं और किस्से-कहानियों में विशेष रुचि. डिजिटल मीडिया के नए ट्रेंड्स, टूल्स और नैरेटिव स्टाइल्स को सीखने की चाहत.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >