शुभेंदु ने दी सीएम को चुनौती, कहा- फिर हरायेंगे

भाजपा नेता शुभेंदु अधिकारी ने मुख्यमंत्री को चुनौती देते हुए कहा कि वह अपना पद त्याग दें. उन्होंने कहा : आप जहां कहेंगी वहीं से चुनाव लड़कर आपको हराऊंगा.

आरजी कर कांड को लेकर कांथी में भाजपा ने निकाली रैली

प्रतिनिधि, हल्दिया

आरजी कर की घटना व राज्य सरकार की भूमिका के खिलाफ बुधवार को भाजपा की ओर से कांथी में रैली निकाली गयी. इसमें विधानसभा में विपक्ष के नेता शुभेंदु अधिकारी भी शामिल हुए. रैली में मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के पद त्याग और आरजी कर घटना के दोषियों को सजा देने की मांग की गयी. रैली समाप्त होने पर भाजपा नेता शुभेंदु अधिकारी ने मुख्यमंत्री को चुनौती देते हुए कहा कि वह अपना पद त्याग दें.

उन्होंने कहा : आप जहां कहेंगी वहीं से चुनाव लड़कर आपको हराऊंगा. उन्होंने कहा कि नंदीग्राम में सीएम को हराया है, यदि उनकी इच्छा फिर उनके खिलाफ चुनाव लड़ने की होगी, तो वह उन्हें फिर हरायेंगे.

आरजी कर मामले को लेकर श्री अधिकारी ने कहा कि यह कोई सामान्य घटना नहीं थी. यह दुष्कर्म और हत्या जैसा जघन्य अपराध है. पीड़िता चिकित्सक की आंखों से खून बह रहा था. इन आंखों से गिरते खून से आप अंदाजा लगा सकते हैं कि राज्य में सुरक्षा की स्थिति कैसे है. उन्होंने कहा कि राज्य में जहां-जहां पूजा आयोजित की जायेगी, वहां मुख्यमंत्री के इस्तीफे के लिए हस्ताक्षर एकत्र किये जायेंगे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >