भांगड़ में सरकारी जलाशय पाटने का शुभेंदु का आरोप

पश्चिम बंगाल विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष और भाजपा नेता शुभेंदु अधिकारी ने भांगड़ इलाके में कथित अवैध गतिविधियों को लेकर ममता सरकार और कोलकाता पुलिस पर गंभीर आरोप लगाये हैं.

संवाददाता, कोलकाता

पश्चिम बंगाल विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष और भाजपा नेता शुभेंदु अधिकारी ने भांगड़ इलाके में कथित अवैध गतिविधियों को लेकर ममता सरकार और कोलकाता पुलिस पर गंभीर आरोप लगाये हैं. उन्होंने सवाल उठाया कि क्या कोलकाता पुलिस की नाक के नीचे एक और आनंदपुर तैयार किया जा रहा है. शुभेंदु अधिकारी ने सोमवार को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट में लिखा कि भांगड़ में अभी जो हो रहा है, वह लोगों और पर्यावरण के खिलाफ एक आपराधिक साजिश से कम नहीं है और तृणमूल सरकार इसमें सबसे बड़ी मददगार है. उन्होंने आरोप लगाया कि रात के घने अंधेरे में तृणमूल समर्थित जमीन माफिया भांगड़ के बिजयगंज बाजार के एंट्री गेट पर एक बड़े सरकारी तालाब को बेशर्मी से भर रहे हैं. उन्होंने दावा किया कि यह जमीन राज्य के स्वास्थ्य विभाग के मालिकाना हक में है. फिर भी मिट्टी से भरे डंपर और जेसीबी मशीनें बिना किसी रोक-टोक के जलाशय पाटने का काम कर रही हैं. अधिकारी ने कहा कि यह कोई अकेली घटना नहीं है. यह ठीक वही खतरनाक तरीका है जिसने कुछ दिन पहले आनंदपुर में मानव निर्मित आपदा पैदा की थी. आनंदपुर में संरक्षित पूर्वी कोलकाता वेटलैंड्स में अवैध रूप से मिट्टी भरने से बिना किसी अनुमति, लाइसेंस या प्रशासनिक निगरानी के गैर-कानूनी गोदाम बन गये. उन्होंने सरकार की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाते हुए कहा कि यह शासन नहीं है, यह माफिया राज है.

यह निजी फायदे और राजनीतिक संरक्षण के लिए पानी के स्रोतों, पर्यावरण और सार्वजनिक सुरक्षा का सिस्टमैटिक विनाश है. तृणमूल के हाथों पर पहले से ही आनंदपुर का खून लगा है, भांगड़ से और खून नहीं लगना चाहिए.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Akhilesh kumar singh

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >