कोलकाता. राज्य विधानसभा में विपक्ष के नेता शुभेंदु अधिकारी ने राज्य बजट को दिशाहीन करार दिया है. अधिकारी ने कहा कि बजट में बेरोजगारों को रोजगार देने, विभिन्न रिक्तियों को भरने, उद्योग व व्यापार के मामले में राज्य की प्रगति की कोई दिशा नहीं है. अधिकारी ने कहा कि इस बजट में रिक्त पदों पर नियुक्ति की कोई स्पष्ट योजना नहीं है. दार्जिलिंग (पहाड़), जंगल महल व सुंदरबन के विकास के लिए किसी तरह की घोषणा नहीं है. किसानों के लिए कुछ नहीं है. सरकार बजट में उद्योग जगत को कोई दिशा नहीं दिखा सकी. विपक्ष के नेता ने दावा किया कि इस बजट में चाय श्रमिकों को वंचित किया गया है. उन्होंने कहा कि राज्य सरकार ने चार फीसदी डीए देने की घोषणा की है. इसके बावजूद राज्य और केंद्र के डीए के बीच कम से कम 39 प्रतिशत का अंतर है. आदिवासियों, लेप्चा, भूटिया की भी उपेक्षा की गयी है. अस्पतालों और शिक्षा के लिए कोई आवंटन नहीं है. आय और व्यय के बीच कोई संतुलन नहीं है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
