मेडिकल काउंसिल के सदस्य से हटाये गये डॉ शांतनु सेन

डॉ शांतनु सेन को वेस्ट बंगाल मेडिकल काउंसिल के सदस्य पद से हटा दिया गया है. काउंसिल की ओर से इस संबंध में शुक्रवार को घोषणा की गयी.

कोलकाता. डॉ शांतनु सेन को वेस्ट बंगाल मेडिकल काउंसिल के सदस्य पद से हटा दिया गया है. काउंसिल की ओर से इस संबंध में शुक्रवार को घोषणा की गयी. डॉ सेन काउंसिल के मनोनीत सदस्य थे. हालांकि उनकी जगह कौन लेगा, यह अभी तय नहीं हुआ है. सेन को हटाये जाने का कारण भी पता नहीं चल पाया है. सूत्रों के अनुसार, एक सिफारिश पर डॉ सेन को हटाया गया है. ज्ञात हो कि डॉ शांतनु लंबे समय से काउंसिल के नामित सदस्य थे. वह इंडियन मेडिकल एसोसिएशन (आइएमए) की राज्य शाखा के अध्यक्ष भी थे. इस बार भी वह आइएमए का चुनाव लड़ रहे हैं. बताया कि जा रहा है चुनाव में तृणमूल लॉबी भारी पड़ रही है.

डॉ सेन आरजी कर अस्पताल की रोगी कल्याण समिति के अध्यक्ष भी रह चुके हैं.

आरजी कर कांड के बाद मीडिया में शांतनु सेन द्वारा दिये गये बयान पर पार्टी को आपत्ति थी, जिसके चलते उन्हें प्रवक्ता पद से हटा दिया गया. उधर, डॉ शांतनु सेन का कहना है कि उन्हें मेडिकल काउंसिल के निष्कासन की जानकारी नहीं है. उन्हें कोई नोटिस नहीं मिला है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >