दो दिवसीय दौरे पर महानगर पहुंचे शाह आज बैरकपुर व सिलीगुड़ी में जनसभा

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह शुक्रवार रात दो दिवसीय दौरे पर महानगर पहुंचे.

संवाददाता, कोलकाता

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह शुक्रवार रात दो दिवसीय दौरे पर महानगर पहुंचे. शुक्रवार रात करीब 9.30 बजे श्री शाह का विमान कोलकाता एयरपोर्ट पर उतरा, जहां प्रदेश भाजपा अध्यक्ष शमिक भट्टाचार्य, विपक्ष के नेता शुभेंदु अधिकारी, केंद्रीय शिक्षा राज्य मंत्री डॉ सुकांत मजूमदार सहित पार्टी के अन्य नेताओं ने उनका स्वागत किया. श्री शाह पार्टी की संगठनात्मक समीक्षा के साथ-साथ बड़े पैमाने पर जनसंपर्क कार्यक्रमों पर विशेष ध्यान देंगे.

भाजपा कोर कमेटी के सदस्यों के साथ की बैठक :

अमित शाह शुक्रवार को नेताजी सुभाष चंद्र बोस अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर उतरने के बाद सीधे न्यूटाउन स्थित एक होटल में पहुंचे, जहां उन्होंने भाजपा कोर कमेटी के सदस्यों के साथ अहम बैठक की, जिसमें आगामी चुनावी तैयारियों और रणनीति पर चर्चा की गयी.

क्या है कार्यक्रम :

बताया गया है कि इस बार अमित शाह की प्राथमिकता आंतरिक संगठनात्मक कार्यक्रमों की बजाय जनसंपर्क कार्यक्रमों पर रहेगी. शनिवार को अमित शाह दो जनसभाएं और पार्टी कार्यकर्ता सम्मेलनों को संबोधित करेंगे. पहली जनसभा उत्तर 24 परगना जिले के बैरकपुर में सुबह आयोजित होगी, जबकि दूसरी सभा उत्तर बंगाल के दार्जिलिंग जिले के सिलीगुड़ी में होगी. सिलीगुड़ी में कार्यक्रम के बाद केंद्रीय गृह मंत्री बागडोगरा हवाईअड्डे से नयी दिल्ली के लिए रवाना हो जायेंगे. भाजपा राज्य समिति के एक सदस्य ने बताया कि बैरकपुर रैली में उत्तर 24 परगना जिले के चार संगठनात्मक जिलों/लोकसभा क्षेत्रों -बनगांव, बारासात, बशीरहाट और बैरकपुर के पार्टी कार्यकर्ता मुख्य रूप से शामिल होंगे. वहीं, सिलीगुड़ी रैली में सिलीगुड़ी, दार्जिलिंग, जलपाईगुड़ी, अलीपुरदुआर और कूचबिहार के पार्टी कार्यकर्ता मौजूद रहेंगे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >