जादवपुर यूनिवर्सिटी विवाद पर एसएफआई ने शुभेंदु अधिकारी को लिखा खत, कहा- छात्रों की देशभक्ति पर सवाल उठाने का हक किसी को नहीं

SFI Letter To Suvendu Adhikari: जादवपुर विश्वविद्यालय विवाद पर SFI ने मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी को लिखा खुला पत्र. राष्ट्रवाद, सीसीटीवी और राष्ट्रीय ध्वज के दावों पर दिया कड़ा जवाब. पढ़ें पूरी रिपोर्ट.

SFI Letter To Suvendu Adhikari: जादवपुर (यादवपुर) यूनिवर्सिटी कैंपस में वामपंथी छात्र संगठनों और अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP) के बीच हुई झड़पों के बाद पश्चिम बंगाल की राजनीति गरमा गयी है. मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने विश्वविद्यालय के संबंध में जो बयान दिया था, उस पर अब स्टूडेंट्स फेडरेशन ऑफ इंडिया (SFI) की जादवपुर यूनिवर्सिटी इकाई ने प्रतिक्रिया दी है. SFI ने मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी को खुला पत्र लिखकर उनके दावों को खारिज किया है. साथ ही कहा है कि छात्रों के देशप्रेम और देशभक्ति पर कोई सवाल नहीं उठा सकता.

शुभेंदु को गलत जानकारी दे रहे सलाहकार : एसएफआई

मुख्यमंत्री के उस बयान पर जिसमें उन्होंने कहा था कि कैंपस में राष्ट्रीय ध्वज नहीं फहराया जाता, एसएफआई ने कहा कि पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री को उनके सलाहकारों द्वारा गलत तथ्य मुहैया कराये जा रहे हैं. जादवपुर यूनिवर्सिटी कैंपस में नियमित रूप से राष्ट्रीय पर्व मनाये जाते हैं. SFI ने कहा कि 19 अगस्त की रात जब बाहरी तत्व परिसर में घुसे, तोड़फोड़ की और आगजनी की, तो वह पूरी घटना कैंपस में लगे सीसीटीवी (CCTV) कैमरों में कैद हुई है. SFI ने पूछा है कि क्या सरकार अब भी कैंपस में सीसीटीवी नहीं होने का दावा करेगी?

ये भी पढ़ें: भवानीपुर में बोले शुभेंदु अधिकारी- बंगाल में रहना है तो वंदे मातरम् गाना होगा

वैचारिक मतभेद अलग, देशप्रेम पर समझौता नहीं : एसएफआई

‘राष्ट्र-विरोधी तत्वों’ के दावों पर प्रतिक्रिया देते हुए SFI ने लिखा- विभिन्न राजनीतिक संगठनों के बीच वैचारिक असहमति हो सकती है. आने वाले दिनों में यह वैचारिक संघर्ष और तीखा होगा. लेकिन इसका मतलब यह नहीं कि जादवपुर विश्वविद्यालय को ‘आतंकवादियों का अड्डा’ करार दिया जाये.

ये भी पढ़ें: बंगाल के स्कूलों में सुबह-सुबह वंदे मातरम गाना अनिवार्य, शुभेंदु अधिकारी सरकार ने वीडियो रिकॉर्डिंग भी करने को कहा

क्या कहा था मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने?

मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने भवानीपुर में एक सभा के दौरान कहा था कि जादवपुर यूनिवर्सिटी में ‘वंदे मातरम्’ गाने और राष्ट्रीय ध्वज फहराने का विरोध किया जाता है. उन्होंने चेतावनी दी थी कि पश्चिम बंगाल में रहने वाले हर व्यक्ति को ‘वंदे मातरम्’ गाना होगा. उन्होंने यह भी कहा था कि बंगाल सरकार कैंपस के अंदर व बाहर राष्ट्रवाद की स्थापना करके रहेगी.


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By मिथिलेश झा

मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 32 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >