नदिया बॉर्डर पर बंगाल पुलिस का सीक्रेट ऑपरेशन, 2 महिला समेत 5 बांग्लादेशी घुसपैठिये गिरफ्तार

पश्चिम बंगाल के नदिया जिले में पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर 5 बांग्लादेशी नागरिकों को गिरफ्तार किया है. ये लोग बिना किसी वैध दस्तावेज के भारत में रह रहे थे. सीमावर्ती इलाकों में घुसपैठ रोकने के लिए पैट्रोलिंग तेज कर दी गयी है.

कल्याणी से सामु रजक की रिपोर्ट

पश्चिम बंगाल समेत पूरे देश में घुसपैठियों के खिलाफ कार्रवाई शुरू हो चुकी है. सीमा से घुसपैठ रोकने के लिए सीमावर्ती इलाकों में पैट्रोलिंग तेज कर दी गयी है. अभियान के तहत नदिया जिले की हांसखाली पुलिस ने 5 बांग्लादेशी नागरिकों को गिरफ्तार किया है. इनमें 2 महिला, 2 ट्रांसजेंडर और एक पुरुष हैं. ये लोग बांग्लादेश के खुलना, अशुलिया, मैमनसिंह कुतुबली, अभयनगर और महेशपुर इलाकों के रहने वाले हैं.

गिरफ्तार किये गये लोगों के नाम

  1. नाहिदा बेगम
  2. आशा हिजरा
  3. शिला अख्तर
  4. रीता मोल्ला
  5. मोहम्मद रसेल मियां

हांसखाली के उमरपुर इलाके से हुई गिरफ्तारी

पुलिस ने बताया कि मंगलवार को हांसखाली थाने के उमरपुर इलाके में छापेमारी की गयी. इस दौरान कुछ लोगों को घूमते देख पुलिस को संदेह हुआ. 5 लोगों को रोककर उनसे पूछताछ की गयी. पूछताछ में इन लोगों ने बताया कि वे बांग्लादेश के नागरिक हैं. भारत में रहने का कोई दस्तावेज उनके पास नहीं था. इसके बाद पुलिस ने सभी 5 लोगों को गिरफ्तार कर लिया.

ये भी पढ़ें: अवैध बांग्लादेशियों के खिलाफ कार्रवाई तेज, डिटेक्ट, डिलीट, डिपोर्ट नीति से खौफ में घुसपैठिये

कृष्णनगर डिटेंशन कैंप पहुंचे घुसपैठिये

हांसखली थाने की पुलिस ने बुधवार को सभी 5 बांग्लादेशी नागरिकों को डिटेंशन कैंप भेज दिया. पुलिस ने बताया है कि इन लोगों के पास कोई वैध दस्तावेज नहीं था. पूछताछ में इन लोगों ने स्वीकार किया कि वे बॉर्डर पार करके गैर-कानूनी तरीके से भारत में घुसे थे. उन्हें पहले हिरासत में लिया गया, फिर पूछताछ के बाद गिरफ्तार कर लिया गया.

ये भी पढ़ें: सीमा पर BSF का एक्शन, 17 करोड़ से ज्यादा का सोना जब्त, 89 बिस्कुट के साथ बांग्लादेशी तस्कर अरेस्ट

घुसपैठियों को वापस भेजने के लिए चल रही पैट्रोलिंग

पुलिस ने यह भी बताया कि बांग्लादेशी घुसपैठिये कंटीली तार को पार करके भारत की सीमा में घुस आते हैं. इसके बाद फर्जी डॉक्यूमेंट्स बनाकर पश्चिम बंगाल में रहने लगते हैं. ऐसे लोगों की धर-पकड़ और घुसपैठियों को वापस उनके देश भेजने के लिए बॉर्डर पर कड़ी पेट्रोलिंग चल रही है.

ये भी पढ़ें: मंगलुरु में अवैध बांग्लादेशी नागरिकों को काम दिलाने वाले रैकेट का पर्दाफाश, बंगाल के 3 आरोपी गिरफ्तार

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By मिथिलेश झा

मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में लंबा अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं.

अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है.

वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं.

भौगोलिक विशेषज्ञता : वर्तमान में उनका फोकस पश्चिम बंगाल है. उन्होंने झारखंड, छत्तीसगढ़ और ओडिशा की खबरों पर भी काम किया है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है.

मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :-

राज्य की राजनीति और शासन : वर्पतमान में श्चिम बंगाल की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज.

सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग.

जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित रिपोर्टिंग.

डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है.

विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर पत्रकारिता, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव और तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >