सलीम और नौशाद की बैठक आज, हो सकती है सीट बंटवारे पर चर्चा

राज्य विधानसभा चुनाव में वाममोर्चा, इंडियन सेकुलर फ्रंट (आइएसएफ) चीफ व भांगड़ के विधायक नौशाद सिद्दिकी के साथ गठबंधन करके चुनाव मैदान में उतर सकता है.

कोलकाता. राज्य विधानसभा चुनाव में वाममोर्चा, इंडियन सेकुलर फ्रंट (आइएसएफ) चीफ व भांगड़ के विधायक नौशाद सिद्दिकी के साथ गठबंधन करके चुनाव मैदान में उतर सकता है. इसे लेकर नौशाद सिद्दिकी व वाममोर्चा के चेयरमैन बिमान बसु व माकपा के सचिव मोहम्मद सलीम के साथ मंगलवार को बैठक हुई. इससे पहले भी कई बैठकें हो चुकी हैं. दोनों पार्टियों के बीच सीटों को लेकर तालमेल पर चर्चा जारी है. हालांकि, इसे सुलझाने के लिए बुधवार को फिर नौशाद सिद्दिकी व मोहम्मद सलीम के बीच बैठक होनेवाली है.

वामो के लिए अब आइएसएफ ही एकमात्र उम्मीद : पिछले दिनों हुमायूं कबीर और अलीमुद्दीन के बीच खटास बढ़ने से उनके बीच गंठबंधन का चैप्टर लगभग क्लोज हो चुका है. कांग्रेस ने भी अकेले ही चुनाव लड़ने का एलान कर दिया है. ऐसे में इस बार वाममोर्चा के लिए आइएसएफ से ही उम्मीद बची है.

सूत्रों के मुताबिक नौशाद गठबंधन होने पर भी 45 सीटों से नीचे नहीं जाना चाहते. वहीं, सीपीएम चाहती है कि वह 30 सीटें छोड़ दें. ऐसे में आइएसएफ चीफ नौशाद सिद्दिकी ने कहा कि सीट बंटवारे को लेकर बुधवार को एक और मीटिंग होगी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By AKHILESH KUMAR SINGH

AKHILESH KUMAR SINGH is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >