पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 से पहले ममता बनर्जी की सरकार ने युवाओं को लुभाने के लिए बड़ी घोषणा की है. चुनाव से पहले पेश किये गये बंगाल के अंतरिम बजट में वित्त मंत्री चंद्रिमा भट्टाचार्य ने कहा है कि ममता बनर्जी की सरकार बेरोजगार युवाओं को हर महीने 1500 रुपए भत्ता देने के लिए एक नयी योजना लाएगी. उन्होंने कहा कि यह भत्ता युवाओं को नौकरी मिलने तक या 5 वर्ष तक मिलेगा.
21 से 40 साल के युवाओं को मिलेगा योजना का फायदा
वित्त मंत्री चंद्रिमा भट्टाचार्य ने विधानसभा में अपना बजट भाषण पढ़ते हुए कहा कि बेरोजगार युवाओं के लिए ‘बांग्लार युवा साथी’ नाम से नयी योजना शुरू होगी. इस योजना के तहत 21 से 40 वर्ष आयु वर्ग के बेरोजगार युवाओं को प्रति माह 1,500 रुपए का भत्ता दिया जाएगा. यह सहायता राशि युवाओं को नौकरी मिलने तक या अधिकतम 5 वर्ष की अवधि तक, जो भी पहले हो, जारी रहेगी. वित्त मंत्री ने कहा कि अगर तृणमूल कांग्रेस सत्ता में वापसी करती है, तो यह योजना 15 अगस्त से शुरू की जायेगी.
बंगाल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
बंगाल में 4.06 लाख करोड़ का अंतरिम बजट पेश
पश्चिम बंगाल की वित्त मंत्री ने वित्त वर्ष 2026-27 के लिए 4.06 लाख करोड़ रुपए का अंतरिम बजट पेश किया. इसमें महिलाओं, युवाओं और राज्य कर्मचारियों के लिए अहम घोषणाएं की गयीं हैं. वित्त मंत्री ने ‘लक्ष्मीर भंडार’ योजना के तहत महिलाओं को मिलने वाली मासिक सहायता राशि फरवरी से 500 रुपए बढ़ाने का ऐलान किया. राज्य सरकार के कर्मचारियों का महंगाई भत्ता (डीए) 4 प्रतिशत बढ़ाने का भी ऐलान किया. आशा और आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं के मानदेय में 1,000 रुपए की बढ़ोतरी की घोषणा भी वित्त मंत्री ने की.
इसे भी पढ़ें
पश्चिम बंगाल का बजट : सरकारी कर्मचारियों का महंगाई भत्ता 4 प्रतिशत बढ़ाने का ऐलान
बंगाल विधानसभा में तृणमूल कांग्रेस को तगड़ा झटका, स्पीकर ने नहीं दी एसआईआर पर चर्चा की अनुमति
