आरपीएफ ने बचायी यात्री की जान

रेलवे सुरक्षा विशेष बल के दो कर्मचारियों की सतर्कता की बदौलत सोमवार को एक यात्री की जान बच गयी.

कोलकाता. रेलवे सुरक्षा विशेष बल के दो कर्मचारियों की सतर्कता की बदौलत सोमवार को एक यात्री की जान बच गयी. सोमवार को बर्दवान स्टेशन पर तैनात आरपीएफ कांस्टेबल योगेश कुमार और महिला कांस्टेबल निभा कुमारी की सुझबूझ से पांच नंबर प्लेट़फॉर्म पर ट्रेन से गिरे एक यात्री की जान बच गयी. घटना 3.45 बजे की है. 13186 डाउन गंगासागर एक्सप्रेस प्लेटफॉर्म पांच पर पहुंची, कुछ देर रुकने के बाद ट्रेन शाम 4.00 बजे रवाना हुई. ट्रेन के रवाना होते ही एक यात्री जल्दबाजी में उतरने लगा और फिसल कर चलती ट्रेन से गिर पड़ा. यह देख कांस्टेबल निभा कुमारी और योगेश कुमार ने यात्री को सुरक्षित बाहर निकाला और उसकी जान बच गयी. यात्री का नाम शैलेंद्र चौधरी (58) है. वह बिहार के मधुबनी का रहने वाला है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >