आरपीएफ ने बचायी रेलवे ट्रैक पर मिली मासूम की जान

बच्ची ट्रैक के बेहद करीब असहाय पड़ी थी और उसके माथे व पीठ पर हल्की चोटें थीं.

हुगली. रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) की बंडेल पोस्ट ने अपनी मुस्तैदी और मानवीय संवेदना का परिचय देते हुए एक बड़ी अनहोनी को टाल दिया. रविवार शाम रेलवे ट्रैक के पास लावारिस और घायल अवस्था में मिली एक साल की बच्ची को आरपीएफ ने न केवल सुरक्षित बचाया, बल्कि उसके बेहतर भविष्य के लिए पुनर्वास की व्यवस्था भी सुनिश्चित की. यह घटना रविवार की शाम लगभग 4:45 बजे की है. बंडेल-हुगली रेल खंड के बीच किमी संख्या 38/29 के पास जब आरपीएफ के जवान नियमित गश्त कर रहे थे, तब उनकी नजर एक नन्ही बच्ची पर पड़ी. बच्ची ट्रैक के बेहद करीब असहाय पड़ी थी और उसके माथे व पीठ पर हल्की चोटें थीं. जवानों ने तुरंत बच्ची को गोद में उठाकर सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया और उसका प्राथमिक उपचार शुरू किया. आरपीएफ कर्मियों ने बच्ची को बंडेल पोस्ट लाकर अपनी निगरानी में रखा. इसके साथ ही उसके माता-पिता या परिजनों की पहचान के लिए स्थानीय पुलिस और जीआरपी के साथ समन्वय स्थापित किया गया. हालांकि, काफी प्रयासों के बाद भी बच्ची के बारे में कोई ठोस जानकारी या दावेदार सामने नहीं आया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: GANESH MAHTO

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >