टॉलीवुड के आर्टिस्ट फोरम ने किया प्रदर्शन, एक मंच पर दिखीं भाजपा नेता रूपा गांगुली व तृणमूल सांसद देव

आरजी कर कांड के खिलाफ टॉलीवुड के आर्टिस्ट फोरम ने शनिवार को विरोध प्रदर्शन किया. टॉलीगंज में आयोजित इस कार्यक्रम में टॉलीवुड से जुड़े कलाकार, अभिनेता, अभिनेत्री, निर्देशक, निर्माता, तकनीशियन सहित अन्य लोगों ने विरोध प्रदर्शन किया.

कोलकाता.

आरजी कर कांड के खिलाफ टॉलीवुड के आर्टिस्ट फोरम ने शनिवार को विरोध प्रदर्शन किया. टॉलीगंज में आयोजित इस कार्यक्रम में टॉलीवुड से जुड़े कलाकार, अभिनेता, अभिनेत्री, निर्देशक, निर्माता, तकनीशियन सहित अन्य लोगों ने विरोध प्रदर्शन किया. इस मौके पर भाजपा की पूर्व सांसद रूपा गांगुली और तृणमूल कांग्रेस के सांसद देव एक मंच पर दिखे और आरजी कर कांड के दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की. इस मौके पर आर्टिस्ट फोरम के सदस्यों ने मोमबत्ती जला कर जूनियर महिला चिकित्सक को श्रद्धांजलि भी अर्पित की.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >