स्कूल पहुंचाने के दौरान छात्रा से की रिक्शा चालक ने अश्लील हरकत

घर से स्कूल पहुंचाने के बहाने 10 वर्षीय छात्रा का रिक्शा में यौन शोषण करने के आरोप में पुलिस ने एक रिक्शा चालक को गिरफ्तार किया है.

परिवार को पता चलने पर गार्डेनरीच थाने में दर्ज करायी थी इसकी शिकायत

संवाददाता, कोलकाताघर से स्कूल पहुंचाने के बहाने 10 वर्षीय छात्रा का रिक्शा में यौन शोषण करने के आरोप में पुलिस ने एक रिक्शा चालक को गिरफ्तार किया है. पकड़े गये आरोपी का नाम गौतम बोस (58) बताया गया है. स्थानीय गार्डेनरीच थाने में इसकी शिकायत दर्ज कराने पर पुलिस ने काफी तत्परता से इलाके में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद तस्वीरों की मदद से आरोपी की पहचान की. इसके बाद गौतम बोस को गिरफ्तार कर लिया गया. उसके खिलाफ पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज कर पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है. कैसे हुआ खुलासा: पुलिस के मुताबिक पीड़ित परिवार की तरफ से इसकी शिकायत शनिवार को गार्डेनरीच थाने में दर्ज करायी गयी. पुलिस को पीड़ित परिवार की तरफ से शिकायत में बताया गया कि उनके घर से बेटी शनिवार को एक रिक्शा में सवार होकर स्कूल जा रही थी. बच्ची ने घर लौटकर बताया कि जिस रिक्शा चालक ने उसे स्कूल पहुंचाया, उसने रिक्शा में उसके साथ गलत हरकत की. किसी तरह से वहां से वह स्कूल जा सकी. इस घटना के बाद पीड़िता के परिजनों ने गार्डेनरीच थाने में इसकी शिकायत दर्ज करायी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >