तृणमूल के नवगठित इलेक्शन कोर कमेटी में मंत्री रथिन घोष बने संयोजक

अखिल भारतीय तृणमूल कांग्रेस (एआइटीसी) ने उत्तर 24 परगना के बरासात संगठनात्मक जिले के लिए शनिवार को जिला इलेक्शन कोर कमेटी के गठन की घोषणा की है.

कोलकाता. अखिल भारतीय तृणमूल कांग्रेस (एआइटीसी) ने उत्तर 24 परगना के बरासात संगठनात्मक जिले के लिए शनिवार को जिला इलेक्शन कोर कमेटी के गठन की घोषणा की है. पार्टी की ओर से बताया गया कि यह कमेटी मुख्यमंत्री व पार्टी प्रमुख ममता बनर्जी के निर्देश पर बनायी गयी है. उक्त कमेटी में कुल 16 लोगों को जगह मिली है. कमेटी के संयोजक राज्य के खाद्य मंत्री रथिन घोष बनाये गये गये, जबकि राज्य के पूर्व खाद्य मंत्री ज्योतिप्रिय मल्लिक को भी कमेटी में जगर मिली है. उन्हें कमेटी में सह-संयोजक की जिम्मेदारी दी गयी है. राशन घोटाले में गिरफ्तारी के बाद लंबे समय तक न्यायिक हिरासत में रहने के बाद वह जमानत पर रिहा हुए हैं.

कमेटी के अन्य सदस्यों में सांसद डॉ काकोली घोष दस्तीदार, राज्य के दमकल मंत्री सुजीत बोस, नारायण गोस्वामी, तापस चटर्जी, रहीमा मंडल, सब्यसाची दत्ता, सुनील मुखर्जी, मीनू दास चक्रवर्ती, अनिसुर रहमान (बिदेश), तापस दासगुप्ता, लिंकन मलिक, मोहम्मद आफताबुद्दीन, असित हालदार और सोहम पाल शामिल हैं. पार्टी सूत्रों के अनुसार यह कोर कमेटी संगठनात्मक स्तर पर चुनावी तैयारियों की निगरानी, रणनीति निर्माण और समन्वय का कार्य करेगी.

बारासात संगठनात्मक जिले में आगामी चुनावी गतिविधियों को लेकर इस घोषणा को महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >