पिछली सरकारों ने केंद्र का नहीं किया सहयोग, ‘डबल इंजन’ सरकार बदलेगी बंगाल की तस्वीर : शुभेंदु अधिकारी

Bengal GRSE Expansion: कोलकाता में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और CM शुभेंदु अधिकारी ने जीआरएसई और यंत्र इंडिया की 3,500 करोड़ रुपए की 5 विस्तार परियोजनाओं की आधारशिला रखी.

Kolkata News Today: कोलकाता के गार्डनरीच शिपबिल्डर्स एंड इंजीनियर्स (GRSE) परिसर में आयोजित एक महत्वपूर्ण कार्यक्रम को संबोधित करते हुए पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने पिछली टीएमसी और लेफ्ट फ्रंट की सरकारों पर हमला बोला. उन्होंने कहा कि पिछले 50 वर्षों की नकारात्मकता और केंद्र-राज्य के बीच खींचतान का दौर अब समाप्त हो चुका है. ‘डबल इंजन’ सरकार के माध्यम से राज्य का तेजी से विकास सुनिश्चित किया जायेगा.

5 ब्राउनफील्ड विस्तार परियोजनाओं का भूमि पूजन

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी की मौजूदगी में जीआरएसई (GRSE) और यंत्र इंडिया लिमिटेड (YIL) की 3,500 करोड़ रुपए से अधिक की लागत वाली 5 ‘ब्राउनफील्ड’ विस्तार परियोजनाओं का भूमि पूजन किया और उसकी आधारशिला रखी. इसके तहत रायचक (Raichak) में हुगली नदी के किनारे 32 एकड़ क्षेत्र में लगभग 2,500 करोड़ रुपए से अधिक का शिपयार्ड परिसर विकसित किया जायेगा. इसमें युद्धपोत और 60,000 डीब्ल्यूटी (DWT) क्षमता वाले व्यावसायिक जहाजों का निर्माण हो सकेगा.

ये भी पढ़ें: जीआरएसई और यंत्र इंडिया की 3,500 करोड़ की परियोजनाओं की शुरुआत, राजनाथ बोले- वैश्विक पोत निर्माण का केंद्र बनेगा भारत

शालीमार और खिदिरपुर का होगा कायाकल्प

शालीमार के टिंबर पॉन्ड और खिदिरपुर डॉक्स स्थित दामोदर फैसिलिटी का पुनरोद्धार किया जायेगा. यहां मध्यम आकार के जहाजों की मरम्मत और इलेक्ट्रिक फेरी निर्माण को बढ़ावा दिया जायेगा. टिंबर पॉन्ड के पुनरोद्धार पर 100 करोड़ रुपए खर्च होंगे. दामोदर फैसिलिटी को नया स्वरूप देने के लिए 70 करोड़ रुपए खर्च किये जायेंगे.

इच्छापुर (YIL) में रक्षा विनिर्माण को गति

यंत्र इंडिया लिमिटेड के अंतर्गत 277 करोड़ रुपए की फोर्जिंग प्रेस और 473 करोड़ रुपए के रेडियल फोर्जिंग प्लांट की आधारशिला रखी गयी, जो बंदूक की बैरल, आयुध सामग्री और एयरोस्पेस घटकों का उत्पादन बढ़ायेगा.

ये भी पढ़ें: ‘ट्रायंगुलर सिक्यूरिटी ग्रिड’ से मजबूत होगी ‘चिकेन नेक’ की सुरक्षा, सिलीगुड़ी में बोले अमित शाह

बंगाल में खुल रहे विकास के द्वार

इस अवसर पर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि बंगाल का औद्योगिक माहौल बदल रहा है. कारखानों में तालाबंदी (Lockout) की खबरों की जगह अब नयी औद्योगिक परियोजनाओं के शुभारंभ ने ले ली है. उन्होंने कहा कि इन परियोजनाओं से राज्य में प्रत्यक्ष रोजगार पैदा होने के साथ-साथ सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्योगों के लिए नये अवसरों का सृजन होगा.


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By मिथिलेश झा

मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 32 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >