दक्षिण बंगाल के नौ जिलों में बारिश को लेकर अलर्ट

उत्तर बंगाल में फिलहाल भारी बारिश की कोई आशंका नहीं है, लेकिन दक्षिण बंगाल में बारिश जारी रहेगी.

संवाददाता, कोलकाता

उत्तर बंगाल में फिलहाल भारी बारिश की कोई आशंका नहीं है, लेकिन दक्षिण बंगाल में बारिश जारी रहेगी. दक्षिण बंगाल के नौ जिले में शुक्रवार को हल्की से मध्यम बारिश की चेतावनी जारी की गयी है. शनिवार को भी कुछ जिलों में अलर्ट है. हालांकि भारी बारिश की आशंका नहीं है. अलीपुर मौसम कार्यालय ने गुरुवार को एक बुलेटिन जारी कर बताया कि दक्षिण बांग्लादेश व आसपास के इलाकों में चक्रवात बना है. उत्तरी ओडिशा में भी एक चक्रवात मौजूद है, जो कमजोर हो गया है. हालांकि इसके प्रभाव से दक्षिण बंगाल में हल्की से मध्यम बारिश कुछ और दिनों तक जारी रहेगी. शुक्रवार को कोलकाता, हावड़ा, हुगली, नदिया, उत्तर और दक्षिण 24 परगना, पूर्व व पश्चिम मेदिनीपुर व झाड़ग्राम में बारिश होने की अधिक संभावना है. हल्की से मध्यम बारिश के साथ 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चल सकती है. इन जिलों में येलो अलर्ट जारी किया गया है. हालांकि जिले में सभी जगह बारिश नहीं होगी. शनिवार को उत्तर और दक्षिण 24 परगना, पूर्व और पश्चिम मेदिनीपुर जिले में गरज के साथ हल्की बारिश होने की संभावना है.

बारिश के साथ तेज हवा भी चल सकती है. इन जिलों में येलो अलर्ट जारी किया गया है. इसके बाद से हवा में जलवाष्प की मात्रा कम हो जायेगी. इससे दक्षिण बंगाल के जिलों में बारिश भी कम हो जायेगी. जिले के कुछ हिस्सों में अगले बुधवार तक हल्की बारिश हो सकती है. फिर मौसम धीरे-धीरे बदलेगा. अगले सप्ताह राज्य के उत्तर से दक्षिण तक के इलाकों में शुष्क मौसम रहेगा. उत्तर बंगाल के जिलों में अब भारी बारिश की संभावना नहीं है. किसी भी जिले में चेतावनी जारी करने की स्थिति नहीं है. अगले बुधवार तक उत्तर बंगाल के आठ जिलों के किसी हिस्से में स्थानीय स्तर पर गरज के साथ हल्की बारिश हो सकती है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Akhilesh kumar singh

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >