बासंती : एसआइआर केंद्र में गुस्साए लोगों ने की तोड़फोड़

एसआइआर की सुनवाई को लेकर दक्षिण 24 परगना जिले के बासंती में एक बार फिर लोगों का गुस्सा सड़क पर फूट पड़ा. गुस्साए लोगों ने एसआइआर सुनवाई केंद्र में तोड़फोड़ की और राज्य सड़क जाम कर विरोध प्रदर्शन किया. आम लोगों का आरोप है कि एसआइआर के नाम पर उन्हें परेशान किया जा रहा है.

डायमंड हार्बर

. एसआइआर की सुनवाई को लेकर दक्षिण 24 परगना जिले के बासंती में एक बार फिर लोगों का गुस्सा सड़क पर फूट पड़ा. गुस्साए लोगों ने एसआइआर सुनवाई केंद्र में तोड़फोड़ की और राज्य सड़क जाम कर विरोध प्रदर्शन किया. आम लोगों का आरोप है कि एसआइआर के नाम पर उन्हें परेशान किया जा रहा है.

मंगलवार सुबह से ही राज्य के अलग-अलग हिस्सों में विरोध प्रदर्शन देखने को मिला. बासंती में सुबह कुछ लोगों ने अचानक बीडीओ कार्यालय पर हमला कर दिया और कार्यालय के भीतर जमकर तोड़फोड़ की. इसके बाद प्रदर्शनकारियों ने बासंती राज्य सड़क को जाम कर दिया. सुबह करीब 10 बजे से लगभग एक घंटे तक सड़क जाम रहा, जिससे यातायात पूरी तरह ठप हो गया. बाद में पुलिस मौके पर पहुंची और जाम हटवाया. इसी तरह दक्षिण 24 परगना के ढोलाहाट इलाके में भी एसआइआर सुनवाई को लेकर उग्र विरोध प्रदर्शन हुआ. गुस्साई भीड़ ने सुबह करीब नौ बजे ढोलाहाट के मदारपाड़ा इलाके में सड़क पर टायर जलाकर प्रदर्शन किया और सड़क जाम कर दी. विरोध के कारण ढोलाहाट–रामगंगा रोड पूरी तरह से अवरुद्ध हो गया.

सड़क जाम के चलते स्कूली बच्चे, कार्यालय जाने वाले कर्मचारी और आम यात्री काफी देर तक फंसे रहे. मालवाहक वाहनों की लंबी कतार लग गयी. सूचना मिलने पर ढोलाहाट थाने की पुलिस मौके पर पहुंची, प्रदर्शनकारियों से बातचीत की और स्थिति को नियंत्रित करते हुए सड़क को मुक्त कराया.

पुलिस का कहना है कि स्थिति अब नियंत्रण में है और पूरे मामले पर नजर रखी जा रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By BIJAY KUMAR

BIJAY KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >