बंगाल में E20 पेट्रोल पर छिड़ी जंग, बाइक सवारों ने किया विरोध प्रदर्शन

पश्चिम बंगाल के बांगांव में E20 पेट्रोल के नाम पर पानी मिला पेट्रोल बेचने का चौंकाने वाला मामला सामने आया है. ग्राहकों का आरोप है कि पेट्रोल भरवाते ही उनकी बाइकें बीच रास्ते में बंद हो जा रही हैं.

बांगाओन : E20 पेट्रोल के नाम पर बंगाल में पानी मिला पेट्रोल बेचने की बात सामने आ रही है. इसको लेकर लोगों में गुस्सा है और वो पेट्रोल पंप पर विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं. लोगों का आरोप है कि बाइक में पेट्रोल भरते ही इंजन बीच रास्ते में ही बंद हो जाता है. उत्तर 24 परगना के बांगांव में नाराज ग्राहकों ने विरोध प्रदर्शन किया. पेट्रोल पंप पर इस घटना को लेकर तनाव फैल गया. बांगांव पुलिस स्टेशन की पुलिस अंततः मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रण में किया.

पंप से निकले ही बंद हो रही इंजन

स्थानीय और प्रभावित ग्राहकों के अनुसार, कई बाइक सवारों ने मतिगंज इलाके के एक पेट्रोल पंप से ईंधन भरवाया था, लेकिन पंप से थोड़ा आगे बढ़ते ही कई बाइकों के इंजन अचानक बंद हो गए. पहले तो ग्राहकों को लगा कि यह कोई मामूली यांत्रिक खराबी है, लेकिन बाद में जब वे बाइकों को मैकेनिक के पास ले गए तो सच्चाई सामने आई. पता चला कि बाइकों के पेट्रोल टैंक में पेट्रोल में काफी मात्रा में पानी मिलाया गया था. आरोप है कि मिलावटी तेल के कारण इंजन पूरी तरह से खराब हो गया था.

पश्चिम बंगाल की अन्य महत्वपूर्ण खबरों को पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

E20 के नाम पर मिल रहा पानी

इस घटना के चलते प्रभावित ग्राहकों ने जमकर विरोध प्रदर्शन किया. वे पेट्रोल पंप पर जमा हो गए और प्रदर्शन शुरू कर दिया. ग्राहकों का आरोप था कि आम लोगों को दिनदहाड़े धोखा दिया जा रहा है. पंप अधिकारी E20 पेट्रोल के नाम पर पानी मिला हुआ पेट्रोल बेचकर मुनाफा कमा रहे हैं, जबकि ग्राहकों को हजारों रुपये का नुकसान हो रहा है. पुलिस अधिकारियों ने नाराज ग्राहकों से बातचीत करके स्थिति को शांत करने का प्रयास किया. पुलिस प्रशासन मामले की गंभीरता से जांच कर रहा है.

Also Read: बारुईपुर कांड : शुभेंदु अधिकारी ने डीजीपी से 72 घंटे में मांगी रिपोर्ट, कहा- कट्टरपंथी और देश विरोधी ताकतों ने भड़कायी हिंसा


प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Ashish Jha

डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में 10 वर्षों का अनुभव. लगातार कुछ अलग और बेहतर करने के साथ हर दिन कुछ न कुछ सीखने की कोशिश. वर्तमान में बंगाल में कार्यरत. बंगाल की सामाजिक-राजनीतिक नब्ज को टटोलने के लिए प्रयासरत. देश-विदेश की घटनाओं और किस्से-कहानियों में विशेष रुचि. डिजिटल मीडिया के नए ट्रेंड्स, टूल्स और नैरेटिव स्टाइल्स को सीखने की चाहत.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >