प्रमोटर को कोर्ट परिसर 
में मिली धमकी

50 लाख रुपये रंगदारी नहीं देने पर बागुईहाटी के एक प्रमोटर पर हुए हमले की घटना में आरोपी विधाननगर नगर निगम के वार्ड-नौ के तृणमूल पार्षद समरेश चक्रवर्ती अब तक फरार है

बारासात. 50 लाख रुपये रंगदारी नहीं देने पर बागुईहाटी के एक प्रमोटर पर हुए हमले की घटना में आरोपी विधाननगर नगर निगम के वार्ड-नौ के तृणमूल पार्षद समरेश चक्रवर्ती अब तक फरार है. पीड़ित किशोर हल्दर ने अब बारासात थाने में धमकी की शिकायत दर्ज करायी है. जानकारी के मुताबिक, बारासात कोर्ट परिसर में प्रमोटर को धमकी मिली. उनका आरोप है कि उन पर हुए हमले के मामले में गिरफ्तार शुभेंदु और रमेन मंडल नामक दो आरोपियों की शुक्रवार को कोर्ट में पेशी थी. वहां वह भी मौजूद थे. इसी दौरान उन्हें अपशब्द बोलते हुए आरोपियों ने जान से मारने की धमकी दी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >