कोलकाता. राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने अपने राज्य दौरे के कार्यक्रम में बदलाव किया है और अब वह एक दिवसीय कार्यक्रम के तहत शनिवार को दार्जिलिंग जायेंगी. यह जानकारी राष्ट्रपति सचिवालय की ओर से जारी प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से दी गयी. पहले उनका दो दिवसीय दौरे के तहत शुक्रवार को दार्जिलिंग रवाना होने का कार्यक्रम था. हालांकि, राज्य के राज्यपाल सीवी आनंद बोस के गुरुवार को अचानक इस्तीफे के बाद राष्ट्रपति की यात्रा के कार्यक्रम में संशोधन किया गया.
आज एक दिवसीय दौरे पर दार्जिलिंग आयेंगी राष्ट्रपति

आज एक दिवसीय दौरे पर दार्जिलिंग आयेंगी राष्ट्रपति
Copied link
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने अपने राज्य दौरे के कार्यक्रम में बदलाव किया है और अब वह एक दिवसीय कार्यक्रम के तहत शनिवार को दार्जिलिंग जायेंगी.