पार्टी कार्यालय में भी लगाया ताला
प्रतिनिधि, बशीरहाट.
बशीरहाट सांगठनिक जिला भाजपा के अध्यक्ष तापस घोष के खिलाफ अब पार्टी कार्यालय पर पोस्टर लगाये गये हैं. पोस्टर में आरोप गया है कि तापस घोष ने पैसे के बदले विश्वजीत पाल को बादुरिया में मंडल का अध्यक्ष नियुक्त किया, इसलिए भाजपा कार्यकर्ताओं ने पार्टी कार्यालय पर ताला लगा दिया है. पोस्टर बादुरिया विधानसभा भाजपा कार्यकर्ताओं के हवाले लिखा गया है. गत 16 फरवरी को ही भाजपा के कई मंडलों के नये अध्यक्ष नियुक्त हुए हैं. इनमें बादुरिया के भाजपा के स्थानीय दिग्गज नेता विश्वजीत पाल नियुक्त हुए हैं, जिसे अन्य कार्यकर्ता स्वीकार नहीं रहे हैं.
इस संबंध में विश्वजीत पाल ने सारे आरोपों को खारिज किया है. उन्होंने कहा कि पैसे के बदले में मंडल अध्यक्ष की नियुक्ति नहीं की गयी है. सभी ने मतदान के माध्यम से उन्हें चुना है. यह पोस्टर लगाकर पार्टी को बदनाम करने की तृणमूल की साजिश है. इधर, बशीरहाट में तृणमूल कांग्रेस के सांगठनिक जिला अध्यक्ष सरोज बनर्जी ने कहा कि बंगाल में भाजपा के पैर के नीचे जमीन नहीं है, भाजपा में आपस में ही गुटबाजी चल रही है. यह उसी का नतीजा है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
