बनगांव : अंतिम संस्कार रोक कर श्मशान से शव उठा ले गयी पुलिस

उत्तर 24 परगना के बागदा के बंशघाटा इलाके में एक अजीबो-गरीब घटना हुई है.

प्रतिनिधि, बनगांव.

उत्तर 24 परगना के बागदा के बंशघाटा इलाके में एक अजीबो-गरीब घटना हुई है. श्मशान में एक शव का अंतिम संस्कार करने से पहले मौके पर पहुंची पुलिस शव को उठाकर ले गयी. इस घटना से हड़कंप मचा है. जानकारी के मुताबिक मृतक का नाम महादेव मंडल था.

परिवार के सदस्य सोमवार को शव को श्मशान घाट ले आये थे और दाह-संस्कार की तैयारी चल रही थी, तभी अचानक पड़ोसियों ने शव पर संदिग्ध निशान देखे. श्मशान घाट पर मौजूद नगरपालिका कर्मचारियों ने भी शरीर पर घाव और सड़न के निशान देखे. फिर बनगांव थाने को सूचना दी गयी. मौके पर पुलिस पहुंची और परिवार के सदस्यों से पूछताछ की. बातचीत में संदेह होने पर पुलिस ने दाह-संस्कार रोक दिया और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया. परिवार का दावा है कि महादेव घर पर अकेले रहते थे. उनके तीन बेटे दूसरे राज्यों में काम करते हैं.

पुलिस के अनुसार, पड़ोसियों ने ही महादेव को घर में मृत पड़ा देखा था. स्थानीय डॉक्टर द्वारा मृत्यु प्रमाण पत्र लिखे जाने के बाद शव को अंतिम संस्कार के लिए ले जाया गया था. श्मशान घाट के कर्मचारी अजय विश्वास ने बताया कि शरीर पर कई चोट के निशान दिख रहे थे. मामला सामान्य नहीं लगने के कारण पुलिस को सूचित किया गया. बनगांव नगरपालिका के चेयरमैन गोपाल सेठ ने कहा कि अगर निकाय कर्मियों ने समय पर कार्रवाई नहीं की होती, तो महत्वपूर्ण जानकारी छिपी रह जाती. अब पोस्टमार्टम रिपोर्ट ही अहम है. क्या वह वास्तव में स्वाभाविक मौत है? या इसके पीछे कोई और रहस्य छिपा है? पुलिस इसकी जांच कर रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Subodh kumar singh

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >