बंगाल : राम नवमी पर शोभायात्रा की रूट को लेकर पुलिस को आपत्ति, आयोजक जायेंगे अदालत

Ram Navami: राम नवमी को लेकर विभिन्न आयोजन समिति अपने अपने मार्गों की जानकारी पुलिस को दे रही है. ऐसे में विश्व हिंदू परिषद को पुलिस ने प्रस्तावित मार्ग पर यात्रा निकालने की अनुमति देने से इनकार कर दिया है.

Ram Navami: कोलकाता. हावड़ा सिटी पुलिस ने रामनवमी के अवसर पर निकाले जानी वाली शोभायात्रा की अनुमति उस रूट से नहीं दी है, जिस रूट के लिए आयोजकों ने अनुमति मांगी थी. विश्व हिंदू परिषद ने शिवपुर में बॉटनिकल गार्डन के गेट नंबर एक से काजीपाड़ा, जीटी रोड, मल्लिक फाटक होते हुए रामकृष्णपुर घाट तक शोभायात्रा निकालने के लिए इजाजत मांगी थी, लेकिन पुलिस ने उस रूट पर शोभायात्रा निकालने की इजाजत नहीं दी.

पश्चिम बंगाल की अन्य खबरों को पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

दो बार पहले इस रूट पर हो चुकी है झड़प

पुलिस फोरशोर रोड से जाने की अनुमति दे रही है, लेकिन आयोजकों को यह मंजूर नहीं है. गौरतलब है कि, वर्ष 2022 और 2023 में रामनवमी के दिन शोभायात्रा पर उपद्रवियों ने हमला बोला था. इस घटना की एनआइए अभी जांच कर रही है. यही वजह है कि पुलिस दूसरे रूट से शोभायात्रा निकालने के लिए कह रही है. वहीं, दुर्गा वाहिनी की रितु सिंह ने कहा कि पिछली बार की तरह इस बार भी पुलिस के इस फैसले के खिलाफ वे हाइकोर्ट जायेंगे. पुलिस का फैसला मंजूर नहीं है.

Also Read: भाजपा ने तय किये 150 उम्मीदवार, चुनाव तारीख घोषित होते ही जारी होगी पहली लिस्ट

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Ashish Jha

डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में 10 वर्षों का अनुभव. लगातार कुछ अलग और बेहतर करने के साथ हर दिन कुछ न कुछ सीखने की कोशिश. वर्तमान में बंगाल में कार्यरत. बंगाल की सामाजिक-राजनीतिक नब्ज को टटोलने के लिए प्रयासरत. देश-विदेश की घटनाओं और किस्से-कहानियों में विशेष रुचि. डिजिटल मीडिया के नए ट्रेंड्स, टूल्स और नैरेटिव स्टाइल्स को सीखने की चाहत.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >