फर्जीवाड़ा मामले में असली परीक्षार्थी भी गिरफ्तार

कोलकाता पुलिस ने सब-इंस्पेक्टर पद की नियुक्ति परीक्षा में दूसरे व्यक्ति को बैठाने के मामले में असली परीक्षार्थी अब्दुल खालेक को गिरफ्तार किया है. पुलिस सूत्रों के अनुसार, शुक्रवार को मुर्शिदाबाद से खालेक को हिरासत में लिया गया.

कोलकाता.

कोलकाता पुलिस ने सब-इंस्पेक्टर पद की नियुक्ति परीक्षा में दूसरे व्यक्ति को बैठाने के मामले में असली परीक्षार्थी अब्दुल खालेक को गिरफ्तार किया है. पुलिस सूत्रों के अनुसार, शुक्रवार को मुर्शिदाबाद से खालेक को हिरासत में लिया गया. खालेक का एडमिट कार्ड इस्तेमाल कर गत मंगलवार को लखाई घोष परीक्षा देने पहुंचा था, जिसे परीक्षा केंद्र पर रंगे हाथों पकड़ा गया था. जांच में सामने आया कि खालेक ने नियुक्ति प्रक्रिया के पहले दो चरण पास कर लिये थे, लेकिन तीसरे चरण यानी लिखित परीक्षा में खुद शामिल नहीं हुआ. उसकी जगह उसके जिले के ही निवासी लखाई घोष ने परीक्षा दी. पूछताछ में लखाई ने बताया कि दोनों साथ में परीक्षा की तैयारी कर रहे थे और आर्थिक जरूरत के चलते उसने खालेक से पैसे लेकर उनके बदले परीक्षा दी. शनिवार को खालेक को अदालत में पेश किया गया, जहां न्यायाधीश ने उसे आठ जनवरी तक पुलिस हिरासत में रखने का आदेश दिया. सरकारी वकील ने बताया कि पुलिस यह भी जांच कर रही है कि खालेक ने पहले दो चरणों की परीक्षा खुद दी थी या नहीं.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By BIJAY KUMAR

BIJAY KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >