हुगली में ग्रामीण पुलिस को फिर मिली सफलता, तीन डकैत अरेस्ट

अपराधियों के खिलाफ अभियान में एक बार फिर हुगली ग्रामीण पुलिस को सफलता मिली है.

हुगली. अपराधियों के खिलाफ अभियान में एक बार फिर हुगली ग्रामीण पुलिस को सफलता मिली है. पोलवा थाना पुलिस ने तीन अपराधियों को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार आरोपियों के नाम अजय दुले, सनत अहिर और बिजू मंडल हैं. इनमें से प्रथम दो दादपुर थाना क्षेत्र के हारिट इलाके के निवासी हैं, जबकि बिजू का घर बैंडेल कालीतला में है. डीएसपी एंड डीएनटी प्रियव्रत बख्शी के अनुसार, बीती रात चुंचुड़ा-तारकेश्वर रोड के जोड़ा अश्वत्थतला इलाके में एक डिप ट्यूबवेल के पास तीनों संदिग्ध खड़े थे. पोलवा थाना पुलिस की गश्ती गाड़ी जब रात में वहां से गुजरी, तो उनकी हरकतें संदिग्ध लगीं. पूछताछ और तलाशी के दौरान उनके पास से भुजाली, रॉड और ताले तोड़ने के औजार बरामद हुए.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >