जरूरी बातें
PM Modi Panihati Rally: बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 के पहले चरण में हुए बंपर मतदान के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सत्तारूढ़ तृणमूल कांग्रेस (TMC) पर जोरदार हमला बोला. उत्तर 24 परगना के पानीहाटी में शुक्रवार को एक चुनावी जनसभा को संबोधित करते हुए उन्होंने दावा किया कि पहले चरण में 92 प्रतिशत वोटिंग ने राज्य में ‘परिवर्तन की लहर’ पर मुहर लगा दी. उन्होंने कहा कि 4 मई को नतीजे आने के बाद टीएमसी के गुंडों के लिए बंगाल में छिपने की कोई जगह नहीं बचेगी.
पोल्टानो दोरकार चाई बीजेपी सरकार : मोदी
प्रधानमंत्री ने अपने भाषण की शुरुआत बांग्ला नारे ‘पोल्टानो दोरकार चाई बीजेपी सरकार’ (बदलाव की जरूरत है, भाजपा सरकार चाहिए) के साथ की. मोदी ने कहा कि पहले चरण में भाजपा के पक्ष में मिले भारी समर्थन ने जीत का शंखनाद कर दिया है.
टीएमसी ने एक मां से डॉक्टर बेटी को छीन लिया : पीएम
पानीहाटी से भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की उम्मीदवार और आरजी कर अस्पताल कांड की पीड़िता की मां रत्ना देबनाथ का जिक्र करते हुए पीएम मोदी भावुक हो गये. उन्होंने कहा- जिस मां ने अपनी बेटी को डॉक्टर बनाया, टीएमसी ने उस बेटी को उनसे छीन लिया. हमने उस मां को उम्मीदवार बनाकर न्याय की लड़ाई को नेतृत्व दिया है.
बंगाल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
PM Modi Panihati Rally: ‘नयी क्रांति’ और ‘आजादी’ का आह्वान
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नेताजी सुभाष चंद्र बोस के ‘तुम मुझे खून दो, मैं तुम्हें आजादी दूंगा’ के नारे को याद करते हुए बंगाल में ‘वोट की क्रांति’ का आह्वान किया. उन्होंने वादा किया कि भाजपा बंगाल को भय, भ्रष्टाचार, सिंडिकेट राज, बेरोजगारी, पलायन और घुसपैठियों के कब्जे से मुक्त करायेगी.
इसे भी पढ़ें : अमित शाह बोले- अंग, बंग और कलिंग में होगा भाजपा का राज, 152 में 110 सीटें जीतेंगे
बंगाल में औद्योगिक पतन पर किया प्रहार
प्रधानमंत्री ने टीएमसी पर बंगाल की औद्योगिक विरासत को नष्ट करने का आरोप लगाया. उन्होंने कहा कि जो कोलकाता कभी रोजगार देने के लिए जाना जाता था, आज वहां से युवाओं का पलायन सबसे बड़ी समस्या है.
इसे भी पढ़ें : कोलकाता में गरजे मोदी- बंगाल में ‘परिवर्तन की लहर’ नहीं ‘सुनामी’ है, जादवपुर में दी ‘शून्य’ की चेतावनी
मध्यम वर्ग को लुभाया, टैक्स राहत का दिया हवाला
प्रधानमंत्री ने मध्यम वर्ग को साधते हुए अपनी सरकार की उपलब्धियां गिनायीं. उन्होंने कहा कि संयुक्त प्रगतिशील गठबंधन (UPA) सरकार के समय 2 लाख की कमाई पर टैक्स लगता था. भाजपा ने इसे बढ़ाकर 12 लाख रुपए कर दिया है. उन्होंने डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी को याद करते हुए कहा कि भाजपा की वैचारिक जड़ें बंगाल की मिट्टी में ही हैं.
