18 को मालदा में सभा कर सकते हैं पीएम मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पश्चिम बंगाल में अपने चुनाव अभियान का आगाज 18 जनवरी को मालदा से कर सकते हैं.

कोलकाता. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पश्चिम बंगाल में अपने चुनाव अभियान का आगाज 18 जनवरी को मालदा से कर सकते हैं. मालदा को उत्तर बंगाल का प्रवेश द्वार माना जाता है और यह मुस्लिम बहुल आबादी वाला क्षेत्र है. भाजपा सांसद खगेन मुर्मू ने बुधवार को कहा कि पार्टी ने प्रधानमंत्री कार्यालय को उनके बंगाल दौरे के लिए 18 जनवरी की तारीख तय करने की जानकारी दी है. दौरे की मंजूरी मिलने के बाद आसपास के चार जिलों के पार्टी नेताओं को भी बुलाया जायेगा. भाजपा सूत्रों के अनुसार, प्रधानमंत्री जनवरी और फरवरी में कई जनसभाओं को संबोधित करेंगे. अप्रैल मध्य तक पश्चिम बंगाल की 294 सीटों के लिए राज्य विधानसभा चुनाव संपन्न होने की संभावना है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Akhilesh kumar singh

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >