हाइकोर्ट में फर्जी एससी प्रमाण पत्र को लेकर याचिका दायर

हाल ही में एससी आयोग के आदेश पर डीएम और एसडीओ को मतुआ महासंघ की शिकायत के आधार पर कुछ राजनीतिक हस्तियों के एससी कार्ड की जांच करने का निर्देश दिया गया था.

कोलकाता. अखिल भारतीय मतुआ महासंघ ने फर्जी एससी प्रमाण पत्र को लेकर कलकत्ता हाइकोर्ट में याचिका दायर की है. महासंघ ने अपनी याचिका में आरोप लगाया है कि बनगांव महकमा कार्यालय से लंबे समय से कथित रूप से फर्जी एससी कार्ड बनाये जा रहे हैं. हाल ही में एससी आयोग के आदेश पर डीएम और एसडीओ को मतुआ महासंघ की शिकायत के आधार पर कुछ राजनीतिक हस्तियों के एससी कार्ड की जांच करने का निर्देश दिया गया था. अखिल भारतीय मतुआ महासंघ की बनगांव महकमा कमेटी ने एसडीओ पर एससी आयोग के आदेश का पालन नहीं करने का आरोप लगाया है. इसके बाद ही अखिल भारतीय मतुआ महासंघ की बनगांव उप जिला कमेटी की ओर से उच्च न्यायालय का दरवाजा खटखटाया गया है. इस पर सुनवाई करते हुए हाइकोर्ट ने बनगांव एसडीओ को नोटिस जारी कर जवाब तलब किया है. मामले की अगली सुनवाई आठ मई को हाइकोर्ट में होगी. सूत्रों के अनुसार, पिछड़ा जाति कल्याण विभाग की जांच में पता चला है कि पिछले डेढ़ साल में 1,400 फर्जी जाति प्रमाण पत्र निरस्त किये गये हैं. कथित तौर पर, कई लोगों ने इन प्रमाण पत्रों में जालसाजी करके आरक्षण का लाभ उठाया है, जो पूरी तरह से अवैध है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Ganesh mahto

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >