आश्वासन मिलने के बाद प्रदर्शन हटाया
प्रतिनिधि, कल्याणी.
गुरुवार सुबह नदिया जिले के नकाशीपाड़ा थाना अंतर्गत राजापुर के पाक्कामाथा मोड़ पर स्थानीय लोगों ने सड़क की जर्जर हालत का आरोप लगाते हुए पथावरोध कर विरोध प्रदर्शन किया. स्थानीय लोगों का कहना है कि कई वर्षों से इस सड़क की हालत बदहाल है.
धूल के कारण स्थानीय लोगों को कई बीमारियां हो गयी हैं. स्थानीय निवासी डॉ बबलू दास ने कहा कि सड़क की धूल उड़ने से बच्चे और वृद्ध, सांस से जुड़ी बीमारियों का शिकार हो रहे हैं. स्थानीय निवासी अजय सिंह राय ने कहा कि सड़क की इस समस्या को लेकर जिले के सभी अधिकारियों के पास लिखित शिकायत की गयी है लेकिन अबतक कोई काम नहीं हुआ. इसीलिए गुरुवार सुबह से ही रास्ता अवरुद्ध कर विरोध प्रदर्शन किया गया. घटना की सूचना मिलते ही नाकाशीपाड़ा थाने की पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और परिस्थिति को नियंत्रित किया. पुलिस और बीडीओ कार्यालय के अधिकारियों के आश्वासन पर प्रदर्शनकारियों ने अवरोध हटा लिया.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
