विमान में धूम्रपान करने के आरोप में यात्री गिरफ्तार

मुंबई से कोलकाता आने वाली इंडिगो फ्लाइट में धूम्रपान करने के आरोप में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है.

कोलकाता. मुंबई से कोलकाता आने वाली इंडिगो फ्लाइट में धूम्रपान करने के आरोप में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है. इंडिगो की फ्लाइट 6ई 5122 मुंबई से कोलकाता आ रही थी. शेख गुलाम मुस्तफा नाम का एक यात्री शौचालय में जाकर धूम्रपान करने लगा. आरोप है कि रंगे हाथों पकड़े जाने पर मुस्तफा एयरलाइन स्टाफ से बहस करने लगा. अन्य यात्रियों ने यह सब देखा और मामले की जानकारी केबिन क्रू को दी. किसी भी तरह यात्री को उसके सीट पर बिठाया गया. विमान के कोलकाता एयरपोर्ट पर उतरने के बाद सीआइएसएफ ने उसे हिरासत में ले लिया और नेताजी सुभाष चंद्र बोस अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा पुलिस स्टेशन को सौंप दिया गया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >