दक्षिण 24 परगना के पाथरप्रतिमा और महेशतला में आग से लोगों में दहशत

जानकारी के अनुसार, एक व्यवसायी ने बड़ी मात्रा में खर (सूखी घास) खरीदकर उसे कोलकाता भेजने के लिए जमा कर रखा था.

महेशतला. दक्षिण 24 परगना जिले में दो अलग-अलग स्थानों पर आग लगने की घटनाओं से इलाके में दहशत फैल गयी. पहली घटना पाथरप्रतिमा के गोबर्धनपुर कोस्टल थाना क्षेत्र के श्रीधरनगर के एल-प्लॉट इलाके की है. जानकारी के अनुसार, एक व्यवसायी ने बड़ी मात्रा में खर (सूखी घास) खरीदकर उसे कोलकाता भेजने के लिए जमा कर रखा था. इसी दौरान अचानक उसमें आग लग गयी. सूखी घास होने के कारण आग तेजी से फैल गयी और देखते ही देखते विकराल रूप धारण कर लिया. तटीय क्षेत्र और दुर्गम भौगोलिक स्थिति के कारण दमकल की गाड़ियां समय पर घटनास्थल तक नहीं पहुंच सकीं. स्थानीय लोगों ने पानी डालकर आग बुझाने का प्रयास किया, लेकिन सफलता नहीं मिली. दूर-दूर तक धुएं का गुबार दिखायी देता रहा. सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और इलाके को घेर लिया. घटना में भारी आर्थिक नुकसान की आशंका जतायी जा रही है. दूसरी घटना महेशतला के आकड़ा पुरातन बाजार क्षेत्र की है, जहां एक दुकान में अचानक आग लग गयी. सूचना मिलने पर दमकल की दो गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर नियंत्रण पाया. दोनों घटनाओं में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है. पुलिस आग लगने के कारणों की जांच कर रही है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: GANESH MAHTO

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >