कुलतली : बाघ के पैर के निशान मिलने से लोगों में फैली दहशत

दो दिन पहले ही सुंदरवन के पर्यटकों ने रायल बंगाल टाइगर देखा था.

कुलतली. दो दिन पहले ही सुंदरवन के पर्यटकों ने रायल बंगाल टाइगर देखा था. अब नये सिरे से कुलतली में फिर से बाघ के आने की आशंका से लोगों में दहशत है. कुलतली की बस्ती में नदी किनारे बाघ के पैर के निशान देखे गये हैं. इससे लोग लोग फिर से आतंकित हो गये हैं. सोमवार सुबह कुलतली के मइपीठ-बैकुंठपुर ग्राम पंचायत के किशोरी मोहनपुर श्रीकांतपल्ली इलाके में बाघ के पैरों के निशान लोगों ने देखे. इसकी सूचना मिलते ही मइपीठ तटवर्ती थाना पुलिस व वन कर्मी मौके पर पहुंचे. वनकर्मियों ने बाघ के मिले पैर के निशान के आधार पर बाघ की खोज शुरू कर दी है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >