कलाबनी में सर्पदंश से वृद्ध की हुई मौत

उसका नाम कृष्ण प्रसाद महतो (65) है. वह कलाबनी गांव का निवासी था.

खड़गपुर. झाड़ग्राम जिले के बेलियाबेड़ा थाना अंतर्गत कलाबनी इलाके में एक वृद्ध की सर्पदंश में मौत हो गयी. उसका नाम कृष्ण प्रसाद महतो (65) है. वह कलाबनी गांव का निवासी था. जानकारी के अनुसार, वह गांव से सटे जंगल में मवेशियों को चराने गया था. इस दौरान एक विषैले सांप ने उसे डस लिया. उसने पांव को गमछे से बांध दिया और मवेशी चराता रहा. कुछ देर बाद उसकी तबीयत बिगड़ने लगी. फिर उसने एक ग्रामीण को घटना बतायी. उक्त ग्रामीण ने फोन कर उसके परिजनों को जानकारी दी. खबर मिलने के बाद वृद्ध के परिजन जंगल में पहुंचे, लेकिन तब तक वह बेहोश हो गया था. उसे तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया. उधर, सूचना पाकर अस्पताल पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >