पुरानी दिल्ली-गोड्डा साप्ताहिक एक्सप्रेस बुधवार को हुई रवाना

इस साप्ताहिक ट्रेन के शुरू होने से गोड्डा की स्थानीय जनता को दिल्ली के लिए सीधी ट्रेन सेवा उपलब्ध होगी.

कोलकाता. बुधवार को 14049/4050 पुरानी दिल्ली-गोड्डा साप्ताहिक एक्सप्रेस ट्रेन, पुरानी दिल्ली रेलवे स्टेशन से अपनी पहली यात्रा पर निकली. सांसद डॉ निशिकांत दुबे एवं मनोज तिवारी ने ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया. इस अवसर पर डीआरएम, दिल्ली-सुखविंदर सिंह, अपर मंडल रेल प्रबंधक दिल्ली कर्नल विक्रम सिंह राणा और दिल्ली मंडल के वरिष्ठ अधिकारी भी उपस्थित थे.ट्रेन की नियमित सेवा सोमवार से शुरू होगी, जो दोपहर तीन बजे दिल्ली से रवाना होगी और मंगलवार को दोपहर 3.45 बजे गोड्डा पहुंचेगी. वापसी में यह ट्रेन बुधवार को सुबह 10 बजे गोड्डा से रवाना होगी और गुरुवार को सुबह 9.10 बजे दिल्ली पहुंचेगी. इस साप्ताहिक ट्रेन के शुरू होने से गोड्डा की स्थानीय जनता को दिल्ली के लिए सीधी ट्रेन सेवा उपलब्ध होगी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >