कोलकाता-अगरतला के बीच उड़ानों की संख्या हुई दोगुनी

यह अतिरिक्त उड़ान से व्यवसाय और अवकाश यात्रियों दोनों के लिए फायदेमंद साबित होगा.

कोलकाता. नेताजी सुभाष चंद्र बोस अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट से अगरतला के बीच अब उड़ानों की संख्या दोगुनी हो गयी है. इससे यात्रियों को काफी सुविधा होगी. एयरपोर्ट सूत्रों के मुताबिक, एयर इंडिया ने अपने उड़ानों की संख्या बढ़ायी है. कोलकाता और अगरतला के बीच दैनिक उड़ानें संचालित करनेवाली एयर इंडिया एक्सप्रेस ने दोनों शहरों के बीच संपर्क बढ़ाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाया और सप्ताह में सात के बजाय उड़ानों की संख्या 14 कर दी है. 13:30 बजे रवाना होने वाली इस एयरलाइंस की उड़ान अपने पहले दिन 164 यात्रियों को ले जाने वाली उड़ान की एक अच्छी शुरुआत है, जो इस रूट की अच्छी मांग को दर्शाता है. यह अतिरिक्त उड़ान से व्यवसाय और अवकाश यात्रियों दोनों के लिए फायदेमंद साबित होगा. एएआई ने एयर इंडिया एक्सप्रेस को इसके लिए शुभकामनाएं दी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >