तृणमूल को 250 सीटें जीतने से कोई रोक नहीं सकता : स्नेहाशीष

शनिवार को चुंचुड़ा के रवींद्र भवन में तृणमूल कांग्रेस की कार्यकर्ता बैठक आयोजित हुई.

हुगली. शनिवार को चुंचुड़ा के रवींद्र भवन में तृणमूल कांग्रेस की कार्यकर्ता बैठक आयोजित हुई. इस दौरान परिवहन मंत्री स्नेहाशीष चक्रवर्ती ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि अक्सर हम विरोधियों पर गुस्सा दिखा कर उनके साथ गलत व्यवहार करते हैं. लेकिन हमें यह नहीं भूलना चाहिए कि 2021 के विधानसभा चुनाव में भाजपा को दो करोड़ 28 लाख वोट मिले थे. यदि उन दो करोड़ 28 लाख लोगों को मुफ्त राशन न दिया जाता है और वह राशन केवल हमारे समर्थकों को दिया जाता है, तो शायद हमारी सेहत बेहतर होती है. लेकिन भाजपा समर्थक कुपोषण के शिकार हो जाते. यह राज्य के लिए अच्छा नहीं होता. लेकिन हमारी मुख्यमंत्री पूरे 10 करोड़ लोगों के बारे में सोचती हैं. उन्होंने कहा : लोकसभा चुनाव में तृणमूल कांग्रेस को दो करोड़ 88 लाख वोट मिले थे, जो भाजपा से 60 लाख अधिक थे. अब हमें भाजपा को वोट देने वालों के घर जाकर समझाना होगा. यह देखना होगा कि उन्हें सरकारी योजनाओं का लाभ मिल रहा है या नहीं. यदि वे यह समझ जायें कि तृणमूल के रहते उन्हें किसी और पार्टी की जरूरत नहीं है, तो वे भी हमारे साथ आ जायेंगे. अगर हर 10 में से एक व्यक्ति भी तृणमूल को वोट देता है, तो कोई भी हमें 250 सीटें जीतने से नहीं रोक सकता.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >