न्यूटाउन : छात्र की मौत के मामले में प्रेम प्रसंग का अंदेशा

न्यूटाउन स्थित आलिया यूनिवर्सिटी के एक छात्र अब्दुल रहमान की मौत के मामले में प्रेम प्रसंग का अंदेशा जताया जा रहा है.

कोलकाता. न्यूटाउन स्थित आलिया यूनिवर्सिटी के एक छात्र अब्दुल रहमान की मौत के मामले में प्रेम प्रसंग का अंदेशा जताया जा रहा है. पुलिस हर नजरिये से जांच में जुटी है. पुलिस काे संदेह है कि प्रेम प्रसंग के कारण ही मानसिक तनाव में छात्र ने खुदकुशी की है. हॉस्टल के अन्य छात्रों का कहना है कि वह कुछ पारिवारिक समस्या व प्रेम प्रसंग को लेकर तनाव में था. मालूम हो कि रहमान को सोमवार रात आलिया यूनिवर्सिटी के ब्वॉयज हॉस्टल के कमरे में फंदे से लटकता हुआ पाया गया था. वह तृतीय वर्ष का छात्र था.

वह मालदा का निवासी था. सबसे पहले रहमान के सहपाठियों ने उसके कमरे का दरवाजा खटखटाया था, लेकिन जब कोई प्रतिक्रिया नहीं मिली, तो उन्होंने अंदर झांक कर देखा, तो कमरे में फंदे से लटकता हुआ शव देखा गया. फिर टेक्नोसिटी थाने के अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा.

पुलिस ने बताया कि मौत के असल कारणों का पता लगाने की कोशिश की जा रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >