नववर्ष पर हुड़दंग : 75 गिरफ्तार 661 बाइक चालकों पर कार्रवाई

नववर्ष के दिन शहर के विभिन्न इलाकों में हुड़दंग मचाकर लोगों को परेशान करने के आरोप में पुलिस ने 75 शरारती तत्वों को गिरफ्तार किया है.

ट्रैफिक नियम तोड़ने वालों पर पुलिस की सख्ती, पूरे महीने जारी रहेगा अभियान

कोलकाता. नववर्ष के दिन शहर के विभिन्न इलाकों में हुड़दंग मचाकर लोगों को परेशान करने के आरोप में पुलिस ने 75 शरारती तत्वों को गिरफ्तार किया है. इसके साथ ही ट्रैफिक नियमों के उल्लंघन के मामले में कुल 661 वाहन चालकों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की गयी है. पुलिस की कार्रवाई के तहत बाइक पर तीन सवारी करने के आरोप में 88 चालकों को चिह्नित किया गया. वहीं, बिना हेलमेट बाइक चलाने के आरोप में 212 बाइक चालकों के खिलाफ कार्रवाई की गयी. इसके अलावा, लापरवाही से वाहन चलाने के मामले में 109 बाइकर्स पर जुर्माना लगाया गया. शराब के नशे में वाहन चलाने के आरोप में 95 चालकों से भारी जुर्माना वसूला गया है. कुछ मामलों में चालकों का ड्राइविंग लाइसेंस कम से कम छह महीने के लिए निलंबित भी कर दिया गया. ट्रैफिक नियमों के अन्य उल्लंघनों के तहत 157 बाइक चालकों से जुर्माना वसूला गया और उन्हें कड़ी चेतावनी दी गयी. लालबाजार के सूत्रों के अनुसार, नववर्ष के साथ ही पूरे महीने शहर के विभिन्न इलाकों में सड़कों पर अशांति फैलाने, लोगों को परेशान करने और ट्रैफिक नियम तोड़ने वाले वाहन चालकों के खिलाफ पुलिस का यह विशेष अभियान लगातार जारी रहेगा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By AKHILESH KUMAR SINGH

AKHILESH KUMAR SINGH is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >