विमान यात्रियों की सुविधा के लिए नयी पहल

डिजिटल ट्विन प्लेटफॉर्म के जरिए पैसेंजर्स एक्सपीरियंस को बेहतर बनाने के लिए एयरपोर्ट प्रेडिक्टिव ऑपरेशन सेंटर (एपीओसी) भी तैयार किया गया है.

कोलकाता. देश के विभिन्न शहरों में स्थित एयरपोर्टों पर लंबी लाइन और भीड़भाड़ को समाप्त करने के लिए आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआइ) संचालित डिजिटल ट्विन प्लेटफॉर्म की शुरुआत की जा रही है. इसे फिलहाल देश के कुछ एयरपोर्ट पर लांच किया गया है. जल्द ही सभी जगहों पर लागू किया जायेगा. डिजिटल ट्विन प्लेटफॉर्म के जरिए पैसेंजर्स एक्सपीरियंस को बेहतर बनाने के लिए एयरपोर्ट प्रेडिक्टिव ऑपरेशन सेंटर (एपीओसी) भी तैयार किया गया है. बताया गया है कि डब्ल्यूएआइएसएल लिमिटेड ने हवाई अड्डे के संचालन और यात्री अनुभव को बदलने के लिए एडब्ल्यूएस पर एक डिजिटल ट्विन-पावर्ड एकीकृत एयरपोर्ट ऑपरेशंस कमांड सेंटर (एपीओसी) विकसित किया है. एआइ टेक्नोलॉजी से लैस डिजिटल ट्विन प्लेटफॉर्म के जरिए एयरपोर्ट के एयरसाइड, लैंडसाइड और टर्मिनल की मौजूदा वास्तविक स्थिति की जानकारी एपीओसी तक पहुंचेगी. एपीओसी इस जानकारी को संबंधित एजेंसी के साथ साझा करेगी, जिससे यात्रियों को होने वाली असुविधा को कम से कम किया जा सके और डिस्रप्शन को कम करते हुए एयरपोर्ट ऑपरेशन्स को सीमलेस और बेहतर बनाया जा सके.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >