शालीमार स्टेशन पर दुरंतो एक्सप्रेस से उतरे नेपाली नागरिक के पास मिले 23.64 लाख के डॉलर और यूरो

Shalimar Railway Station GRP Action: पश्चिम बंगाल के शालीमार स्टेशन पर दुरंतो एक्सप्रेस से उतरे नेपाली नागरिक के पास से भारी मात्रा में डॉलर और यूरो बरामद हुए हैं. 23.63 लाख रुपए मूल्य की विदेशी नकदी मिलने के बाद पुलिस जांच में जुट गयी है.

Shalimar Railway Station GRP Action| हावड़ा, कुंदन झा : पश्चिम बंगाल के शालीमार स्टेशन पर राजकीय रेलवे पुलिस (GRP) ने एक बड़ी सफलता हासिल की है. पटना-शालीमार दुरंतो एक्सप्रेस से कोलकाता पहुंचे एक नेपाली नागरिक को भारी मात्रा में विदेशी मुद्रा के साथ दबोचा गया है. बरामद डॉलर, यूरो और नेपाली रुपयों की भारतीय बाजार में कुल कीमत 23 लाख 63 हजार 800 रुपये आंकी गयी है. चुनाव के मौसम में इतनी बड़ी नकदी मिलने से हड़कंप मच गया है.

संदेह होने पर दबोचा गया आरोपी

जीआरपी के मुताबिक, दुरंतो एक्सप्रेस से उतरे एक यात्री की संदिग्ध गतिविधियों ने पुलिस का ध्यान खींचा. जब पुलिस ने उसे रोका और पूछताछ की, तो उसकी पहचान नेपाल निवासी इंद्र बहादुर कटवाल के रूप में हुई. उसके बैग की तलाश लेने पर अधिकारियों की आंखें फटी की फटी रह गयीं. बैग के अंदर विदेशी नोटों की गड्डियां भरी थी.

नहीं दिखा पाया कोई वैध दस्तावेज

पूछताछ के दौरान आरोपी इंद्र बहादुर ने दावा किया कि वह इस पैसे से कोलकाता में इलेक्ट्रॉनिक सामान खरीदने आया था. हालांकि, जब पुलिस ने उससे विदेशी मुद्रा के समर्थन में बैंक रसीद या वैध दस्तावेज मांगे, तो वह कुछ भी पेश नहीं कर पाया. वैध प्रमाण के अभाव और संदिग्ध परिस्थितियों को देखते हुए जीआरपी ने उसे तुरंत गिरफ्तार कर लिया.

बंगाल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

Shalimar Railway Station GRP Action: हवाला या अंतरराष्ट्रीय तस्करी का शक

जीआरपी और सुरक्षा एजेंसियां अब इस मामले के तार खंगाल रही है. पुलिस को शक है कि मामला हवाला (Hawala) कारोबार या किसी अंतरराष्ट्रीय तस्करी गिरोह से जुड़ा हो सकता है. इस बात की भी जांच की जा रही है कि चुनाव के दौरान इतनी विदेशी मुद्रा का उपयोग कहीं किसी गलत गतिविधि के लिए तो नहीं होना था.

इसे भी पढ़ें : बंगाल चुनाव 2026 से पहले RPF की कार्रवाई, 14 किलो चांदी के गहनों के साथ एक धराया

इसे भी पढ़ें : बंगाल में ममता का ‘चौका’ या भाजपा का ‘परिवर्तन’? 294 सीटों का पूरा गणित और 2 चरणों का चुनावी शेड्यूल, यहां जानें सब कुछ

आरोपी के मोबाइल की जांच कर रहे अधिकारी

फिलहाल, इस मामले पर खड़गपुर डिवीजन के वरिष्ठ अधिकारियों की ओर से कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है. पुलिस आरोपी के मोबाइल और यात्रा के विवरण की बारीकी से जांच कर रही है.

इसे भी पढ़ें

बंगाल समेत अन्य राज्यों में वोट के लिए बांटी जा रही शराब, ड्रग्स और कैश, अब तक 651.55 करोड़ जब्त

दक्षिण 24 परगना में TMC नेता की ‘स्टीमरोलर’ वाली धमकी, BJP बोली- डरा रही ममता की पार्टी

कोलकाता के पूर्व पुलिस कमिश्नर को ECI ने बनाया तमिलनाडु का ऑब्जर्वर, ममता के भरोसेमंद IPS बोले- बीमार हूं

ममता राज में बंगाल में कुपोषण काल, कोलकाता में बढ़ी चाइल्ड वेस्टिंग, 5000 करोड़ का हिसाब नहीं : भाजपा

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Mithilesh jha

मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में लंबा अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं.

अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है.

वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं.

भौगोलिक विशेषज्ञता : वर्तमान में उनका फोकस पश्चिम बंगाल है. उन्होंने झारखंड, छत्तीसगढ़ और ओडिशा की खबरों पर भी काम किया है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है.

मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :-

राज्य की राजनीति और शासन : वर्पतमान में श्चिम बंगाल की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज.

सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग.

जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित रिपोर्टिंग.

डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है.

विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर पत्रकारिता, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव और तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >